बीकानेर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत शनिवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक जिले की तीन पंचायत समितियों में कुल 61.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 3,05,674 मतदाताओं में से 1,87,699 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
निर्वाचन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जसरासर पंचायत समिति में सर्वाधिक 63.16 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 74,525 मतदाताओं में से 47,068 मतदाताओं ने मतदान किया।
