Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 61.40 प्रतिशत मतदान, नोखा में 73,699 मतदाताओं ने डाले वोट

Updated:

बीकानेर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत शनिवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक जिले की तीन पंचायत समितियों में कुल…

पंचायतीराज चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 61.40 प्रतिशत मतदान, नोखा में 73,699 मतदाताओं ने डाले वोट

Highlights

  1. जसरासर पंचायत समिति में सर्वाधिक 63.16 प्रतिशत मतदान
  2. पांचू में 60.67 प्रतिशत मतदान दर्ज

बीकानेर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत शनिवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक जिले की तीन पंचायत समितियों में कुल 61.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 3,05,674 मतदाताओं में से 1,87,699 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जसरासर पंचायत समिति में सर्वाधिक 63.16 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 74,525 मतदाताओं में से 47,068 मतदाताओं ने मतदान किया।

नोखा पंचायत समिति में दोपहर 3 बजे तक 60.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 1,20,835 मतदाताओं में से 73,699 मतदाताओं ने वोट डाले।

इसी प्रकार पांचू पंचायत समिति में 60.67 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1,10,314 मतदाताओं में से 66,932 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

तीनों पंचायत समितियों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जसरासर मतदान प्रतिशत के मामले में सबसे आगे रहा, जबकि पांचू में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का जोश दिखाई दे रहा है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं उद्योग, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने दिवंगत डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र

उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं उद्योग, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने दिवंगत डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी

Rajasthan