मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

राजस्थान में कांग्रेस का दबदबा, 37 में से 24 जिलों में बनाए जिला प्रमुख; भाजपा 10 पर सिमटी

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

जयपुर। राजस्थान में 25 नवंबर को हुए जिला प्रमुख चुनावों के परिणामों ने प्रदेश की ग्रामीण राजनीति में बड़ा सियासी संदेश दिया है। 37 जिला परिषदों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने…

शेयर करें
राजस्थान में कांग्रेस का दबदबा, 37 में से 24 जिलों में बनाए जिला प्रमुख; भाजपा 10 पर सिमटी

मुख्य बातें

  1. चूरू में कनिका सिंह राठौड़ ने पलटा बहुमत का गणित
  2. बीकानेर में निकिता डूडी बनीं जिला प्रमुख
  3. BAP के खाते में दो और RLP को एक जिला

जयपुर। राजस्थान में 25 नवंबर को हुए जिला प्रमुख चुनावों के परिणामों ने प्रदेश की ग्रामीण राजनीति में बड़ा सियासी संदेश दिया है। 37 जिला परिषदों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 जिलों में जिला प्रमुख बनाने में सफलता हासिल की। वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 10 जिलों में संतोष करना पड़ा। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने दो और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने एक जिले में जिला प्रमुख का पद हासिल किया।

चुनाव में कई जिलों में अप्रत्याशित परिणाम सामने आए। कहीं बहुमत के बावजूद पार्टी प्रत्याशी हार गए तो कहीं क्रॉस वोटिंग और लॉटरी ने चुनाव का परिणाम बदल दिया। चूरू, ब्यावर, बीकानेर और डूंगरपुर के परिणाम विशेष रूप से चर्चा में रहे।

37 जिलों में किस पार्टी का जिला प्रमुख

- कांग्रेस – 24 जिले

- भाजपा – 10 जिले

- भारत आदिवासी पार्टी – 2 जिले

- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी – 1 जिला

राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों की पूरी सूची

| क्रम | जिला | जिला प्रमुख | पार्टी |

| 1 | जयपुर | यशवीर सूरा | कांग्रेस |

| 2 | जोधपुर | प्रमिला चौधरी | कांग्रेस |

| 3 | उदयपुर | हिम्मत सिंह झाला | भाजपा |

| 4 | अलवर | अनिता मीणा | कांग्रेस |

| 5 | अजमेर | पूजा भंसाली | भाजपा |

| 6 | सीकर | सुनीता गठाला | कांग्रेस |

| 7 | बीकानेर | निकिता डूडी | कांग्रेस |

| 8 | नागौर | पांचाराम | RLP |

| 9 | भरतपुर | रेनू वाला | कांग्रेस |

| 10 | डीग | रेनू सिंह | भाजपा |

| 11 | धौलपुर | अनीशा सिंह | कांग्रेस |

| 12 | राजसमंद | सुंदर देवी कीर | कांग्रेस |

| 13 | दौसा | बीना बैरवा | कांग्रेस |

| 14 | ब्यावर | ममता गुर्जर | कांग्रेस |

| 15 | बालोतरा | सुशीला | भाजपा |

| 16 | खैरथल-तिजारा | इंद्रजीत यादव | भाजपा |

| 17 | कोटपूतली-बहरोड़ | रामनिवास | कांग्रेस |

| 18 | पाली | सीता देवी | भाजपा |

| 19 | चित्तौड़गढ़ | रतनी देवी | कांग्रेस |

| 20 | भीलवाड़ा | कैलाश चंद मीणा | कांग्रेस |

| 21 | बाड़मेर | गफूर अहमद | कांग्रेस |

| 22 | जैसलमेर | संतोष कुमारी | कांग्रेस |

| 23 | सवाई माधोपुर | आशा देवी | कांग्रेस |

| 24 | फलोदी | यशवंत कंवर | कांग्रेस |

| 25 | प्रतापगढ़ | हकरी कुमारी | भाजपा |

| 26 | जालोर | आसू राम | कांग्रेस |

| 27 | सलूंबर | पुष्पा देवी | कांग्रेस |

| 28 | टोंक | अलका बैरवा | कांग्रेस |

| 29 | झालावाड़ | वर्षा झाला | भाजपा |

| 30 | चूरू | कनिका सिंह | भाजपा |

| 31 | बूंदी | हंसा गुर्जर | कांग्रेस |

| 32 | डीडवाना-कुचामन | बुद्धाराम | भाजपा |

| 33 | हनुमानगढ़ | रेणू | कांग्रेस |

| 34 | डूंगरपुर | अनुतोष | BAP |

| 35 | बांसवाड़ा | रीना | BAP |

| 36 | झुंझुनूं | कोमल भंवरिया | कांग्रेस |

| 37 | सिरोही | गुमान सिंह | कांग्रेस |

चूरू में पांच वोट से जीत, राजेंद्र राठौड़ का बढ़ा राजनीतिक कद

चूरू में भाजपा की कनिका सिंह राठौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश बुडानिया को पांच मतों से हराकर जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की। खास बात यह रही कि भाजपा के पास बहुमत नहीं होने के बावजूद यह जीत दर्ज हुई। कनिका सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू हैं। इस जीत को राजेंद्र राठौड़ के राजनीतिक प्रभाव के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

बीकानेर में निकिता डूडी ने मारी बाजी

बीकानेर में कांग्रेस की निकिता डूडी ने पार्टी की बागी निर्दलीय प्रत्याशी सरिता चौहान को हराकर जिला प्रमुख का पद हासिल किया। कांग्रेस के पास जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत था, लेकिन पार्टी के अंदर प्रत्याशी को लेकर खींचतान ने मुकाबले को रोचक बना दिया था।

ब्यावर में भाजपा को झटका, डूंगरपुर में लॉटरी से फैसला

ब्यावर में भाजपा के पास बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस की ममता गुर्जर ने एक वोट से जीत दर्ज की। वहीं डूंगरपुर में भाजपा और BAP के बीच बराबर मत आने पर लॉटरी से फैसला हुआ, जिसमें BAP के अनुतोष विजयी रहे। डीडवाना-कुचामन में भी लॉटरी से भाजपा के बुद्धाराम को जीत मिली।

26 जिलों में महिला जिला प्रमुख

इन चुनावों में महिला प्रतिनिधित्व भी उल्लेखनीय रहा। प्रदेश के 37 जिलों में से 26 जिलों में महिलाओं ने जिला प्रमुख का पद हासिल किया। जैसलमेर में 21 वर्षीय संतोष कुमारी निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं।

चार जिलों में अभी चुनाव बाकी

प्रदेश की शेष चार जिला परिषदों कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में जिला प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया बाद में पूरी होगी। इसके बाद प्रदेश की सभी 41 जिला परिषदों में नए जिला प्रमुखों की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

जिला प्रमुख चुनाव के नतीजों ने यह संकेत दिया है कि पंचायत राज की राजनीति में केवल सदस्यों का संख्याबल ही निर्णायक नहीं है, बल्कि स्थानीय नेतृत्व, राजनीतिक प्रबंधन, व्यक्तिगत प्रभाव और क्रॉस वोटिंग भी जीत-हार तय करने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

स्रोत: NSI MEDIA

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

केंद्र सरकार की जनसांख्यिकीय परिवर्तन समिति के समक्ष राजस्थान की सुशासन एवं सीमावर्ती विकास की पहल प्रस्तुत - मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनसांख्यिकीय परिदृश्य पर चर्चा

केंद्र सरकार की जनसांख्यिकीय परिवर्तन समिति के समक्ष राजस्थान की सुशासन एवं सीमावर्ती विकास की पहल प्रस्तुत - मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनसांख्यिकीय परिदृश्य पर चर्चा - जनआधार और जन्म पंजीकरण की प्रगति प्रस्तुत की

राजस्थान