जयपुर। राजस्थान में 25 नवंबर को हुए जिला प्रमुख चुनावों के परिणामों ने प्रदेश की ग्रामीण राजनीति में बड़ा सियासी संदेश दिया है। 37 जिला परिषदों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 जिलों में जिला प्रमुख बनाने में सफलता हासिल की। वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 10 जिलों में संतोष करना पड़ा। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने दो और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने एक जिले में जिला प्रमुख का पद हासिल किया।
चुनाव में कई जिलों में अप्रत्याशित परिणाम सामने आए। कहीं बहुमत के बावजूद पार्टी प्रत्याशी हार गए तो कहीं क्रॉस वोटिंग और लॉटरी ने चुनाव का परिणाम बदल दिया। चूरू, ब्यावर, बीकानेर और डूंगरपुर के परिणाम विशेष रूप से चर्चा में रहे।
37 जिलों में किस पार्टी का जिला प्रमुख


