Skip to content
हिन्दी
BREAKING

स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी कोटा को बनाएंगे नम्बर 1 शहर -लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला लोकसभा अध्यक्ष ने कोटा जिले में क्रिकेट स्टेडियम और एक्वाटिक सेंटर का किया शिलान्यास 130 करोड़ की लागत से होगा निर्माण , 2 वर्ष में कार्य पूरा करने का लक्ष्य अगले वर्ष साकार होगा हवाई सेवा का सपना , दो वर्षों में

Updated:

कोटा/जयपुर , 25 नवम्बर। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि कोटा के खेल इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एवं विश्व स्तरीय एक्वाटिक सेंटर के निर्माण कार्य का शिलान्यास लाखों क्रिकेट प्रेमियों और खेल प्रतिभाओं के वर्षों पुराने सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा संकल्प स्पोर्ट्स इन्फ्रा में कोटा को नम्बर 1 बनाना और कोटा-बूंदी को देश के प्रमुख स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करना है। इसी दिशा में शहर से लेकर गांव तक खेल सुविधाओं का विस्त

स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी कोटा को बनाएंगे नम्बर 1 शहर -लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला लोकसभा अध्यक्ष ने कोटा जिले में क्रिकेट स्टेडियम और एक्वाटिक सेंटर का किया शिलान्यास 130 कर

कोटा/जयपुर , 25 नवम्बर। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला

ने कहा कि कोटा के खेल इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ा है। अंतरराष्ट्रीय

क्रिकेट स्टेडियम एवं विश्व स्तरीय एक्वाटिक सेंटर के निर्माण कार्य का शिलान्यास

लाखों क्रिकेट प्रेमियों और खेल प्रतिभाओं के वर्षों पुराने सपने को साकार करने की

दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा संकल्प स्पोर्ट्स इन्फ्रा में कोटा को नम्बर

1

बनाना और कोटा-बूंदी को देश के प्रमुख स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करना है।

इसी दिशा में शहर से लेकर गांव तक खेल सुविधाओं का विस्तार कर रहे हैं।

स्पीकर श्री बिरला ने शिलान्यास समारोह

को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दो वर्षों में कोटा विकास के विभिन्न क्षेत्रों

में देश के अग्रणी शहरों में शामिल हो , इस लक्ष्य के साथ कार्य कर रहे हैं। 130 करोड़ की लागत से क्रिकेट स्टेडियम और

एक्वाटिक सेंटर का निर्माण 2 वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है।

श्री बिरला ने कहा कि अगले वर्ष कोटा

में एयरपोर्ट का वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है। जनवरी 2028 में हवाई सेवाएँ प्रारंभ करने का

लक्ष्य है। करीब 350

करोड़ रुपये से रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। 1200 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित

एलिवेटेड रोड के निर्माण से महज 15 मिनट में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे तक पहुंच

सकेंगे। संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गाँव और ढाणी को सड़क से जोड़ने का भी लक्ष्य

है।

भामाशाह मंडी का होगा विस्तार—

श्री बिरला ने कहा कि भामाशाह मंडी

जल्द ही देश की प्रमुख मंडियों में शामिल होगी , इसके विस्तार का बरसों पुराना सपना

शीघ्र पूरा होने जा रहा है। मंडी के विस्तार के लिए शीघ्र ही भूमि के फॉरेस्ट

डायवर्जन की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। अगले दो वर्षों में मंडी का व्यापक

विस्तार कर किसानों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएँगी। हमारा प्रयास है कि

मंडी को सीधे हाइवे औऱ रेल नेटवर्क से जोड़ा जाए , ताकि देश भर तक हमारी पहुंच आसान हो

सके।

कनेक्टिविटी से मिलेगी विकास को नई गति

- ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने कहा

करीब 1,500

करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट कोटा-बून्दी के विकास को नई

गति देगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को डीसीएम रोड से जोड़ने की 1,600 करोड़ रुपए की परियोजना से

एक्सप्रेस-वे तक पहुंचने का समय आधे घंटे से घटकर 15 मिनट रह जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम

बिरला के प्रयासों से क्षेत्र में कनेक्टिविटी और खेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा

है। नहरों में पानी उपलब्ध कराने के लिए बिरला की पहल से किसानों को लाभ मिला और

धान की अच्छी पैदावार हुई। इससे बाजारों में रौनक लौटी है।

कोटा को मिलेगी नई पहचान—

कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप शर्मा

ने कहा कि जेके पेवेलियन को करीब 130 करोड़ रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां दर्शकों के बैठने की व्यवस्था के साथ

आधुनिक मैदान , पवेलियन ,

फ्लडलाइट ,

प्रसारण और

अभ्यास सुविधाएं होंगी। इससे कोटा के युवाओं को यहीं प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का

अवसर मिलेगा। तरणताल से तैराकी को भी बढ़ावा मिलेगा। मथुराधीश मंदिर कॉरिडोर ,

मुकुंदरा ,

रामगढ़ अभयारण्य

और एयरपोर्ट से पर्यटन बढ़ेगा। कोटा-बून्दी में 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक के औद्योगिक

कॉरिडोर के कार्य भी आगे बढ़ रहे हैं।

भावी पीढ़ियों को मिलेगा लाभ—

लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी ने

कहा कि देश के खिलाड़ी जब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतते हैं तो पूरे देश

का गौरव बढ़ता है। कोटा के बच्चों में भी ऐसी प्रतिभा है। जरूरत उन्हें उचित माहौल ,

प्रशिक्षण और

अवसर देने की है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

स्टेडियम और तरणताल इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इन सुविधाओं का लाभ केवल आज के

खिलाड़ियों को ही नहीं , आने

वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा। इससे कोटा के युवा अपने शहर में रहकर खेलों में आगे बढ़

सकेंगे और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री मदन

दिलावर , शहर

जिलाध्यक्ष श्री राकेश जैन , श्री पंकज मेहता , पं. गोविंद शर्मा , महापौर श्रीमती अनुसुइया गोस्वामी ,

उप महापौर श्री

विवेक राजवंशी , केडीए

आयुक्त श्री बचनेश अग्रवाल , क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा ,

सचिव श्री

सत्यप्रकाश बालिता सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी और गणमान्य

मौजूद रहे।

वास्तुकला का होगा अद्भुत संगम—

क्रिकेट स्टेडियम केवल अपनी खेल

सुविधाओं के लिए ही नहीं , बल्कि अपने स्थापत्य और सुंदरता के लिए भी

विशिष्ट पहचान बनाएगा। राजस्थान की सतरंगी संस्कृति और आधुनिक वास्तुकला का अद्भुत

संगम इसमें देखने को मिलेगा। राजस्थानी स्थापत्य कला के मेहराब , छज्जे , झरोखे और रंग-बिरंगी पगड़ियों से

प्रेरित स्टैंड की आकर्षक छतें इसकी भव्यता को बढ़ाएँगी। जब देश-दुनिया के खिलाड़ी

यहाँ खेलने आएँगे , तो

उन्हें आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ राजस्थान की समृद्ध संस्कृति की झलक भी देखने

को मिलेगी।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होंगी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में

आधुनिक प्लेयर्स पवेलियन , ड्रेसिंग रूम , वीआईपी एवं कॉर्पाेरेट बॉक्स , मीडिया गैलरी , टीवी प्रोडक्शन और अत्याधुनिक

ब्रॉडकास्टिंग सुविधाएँ विकसित की जाएँगी। बीसीसीआई के मानकों के अनुरूप क्रिकेट

ग्राउंड तैयार किया जाएगा। छह नई पिचें , खिलाड़ियों के लिए अलग प्रैक्टिस ग्राउंड ,

सिंथेटिक ट्रैक

और रात्रिकालीन मुकाबलों के लिए चार विशाल फ्लड लाइट्स लगाई जाएँगी। खिलाड़ियों की

आवश्यकताओं से लेकर दर्शकों की सुविधाओं तक , हर पहलू का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा

एक्वाटिक सेंटर

क्रिकेट के साथ-साथ एथलेटिक के क्षेत्र

में भी कोटा एक नई पहचान बनाने जा रहा है। अत्याधुनिक एक्वाटिक सेंटर में ओलंपिक

मानकों के अनुरूप 50

मीटर लंबा और 25

मीटर चौड़ा ऑल वेदर कवर्ड स्विमिंग पूल विकसित किया जाएगा। यहाँ हमारे खिलाड़ी मौसम

की परवाह किए बिना वर्षभर अभ्यास कर सकेंगे। बच्चों के लिए अलग स्विमिंग पूल ,

300 से 400 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था ,

आधुनिक जिम ,

एरोबिक्स ,

योग और

बहुउद्देशीय हॉल सहित अनेक सुविधाएँ विकसित होंगी। इससे तैराकी के क्षेत्र में भी

हमारी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

———

मुस्तफा/आकाश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 25 नवम्बर 2026, 07:05 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

केंद्र सरकार की जनसांख्यिकीय परिवर्तन समिति के समक्ष राजस्थान की सुशासन एवं सीमावर्ती विकास की पहल प्रस्तुत - मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनसांख्यिकीय परिदृश्य पर चर्चा

केंद्र सरकार की जनसांख्यिकीय परिवर्तन समिति के समक्ष राजस्थान की सुशासन एवं सीमावर्ती विकास की पहल प्रस्तुत - मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनसांख्यिकीय परिदृश्य पर चर्चा - जनआधार और जन्म पंजीकरण की प्रगति प्रस्तुत की

Rajasthan

देश-विदेश में बढ़ा राजस्थान फाउंडेशन का दायरा , अब 51 चैप्टर वर्ष 2023 में थे केवल 12 चैप्टर , पिछले तीन वर्षों में 39 नए बनाए अब न्यूयॉर्क से ऑकलैंड और दिल्ली से तिरुवनंतपुरम तक फैला प्रवासी राजस्थानी चैप्टर नेटवर्क

Rajasthan