मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जयपुर में राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया

अपडेट:

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत उदात्त मूल्यों से जुड़ा राष्ट्र है। उन्होंने विविधता में एकता की भारत भूमि की सराहना की।

शेयर करें
लोकभवन में राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 17 नवंबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत उदात्त मूल्यों से जुड़ा राष्ट्र है। यहां की संस्कृति सभी को स्वीकार कर विश्व कल्याण की सोच से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी नैतिकता और जीवन मूल्यों की उदार दृष्टि को कभी नहीं छोड़ा।

राज्यपाल ने मंगलवार को लोकभवन में विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत के राज्य राष्ट्र की संप्रभुता और समृद्धता हैं। उन्होंने विविधता में एकता की भारत भूमि की सराहना की।

भारत की संस्कृति की तारीफ

राज्यपाल ने कहा कि 771 ईसवी में ह्वेनसांग भारत आया। उसने लिखा कि भारत के लोग जितने ईमानदार और नैतिक मूल्यों के हैं, उतने किसी और देश के नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेज जब देश आए तो उन्होंने भारत के मूल मूल्यों पर प्रहार किया।

श्री बागडे ने कहा कि भाषा भले अलग-अलग हो, भारत भावनाओं में एक राष्ट्र है। उन्होंने सभी से राष्ट्र प्रथम की सोच से कार्य करने का आह्वान किया।

  • राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों के राजस्थान में रहने वाले लोगों से संवाद किया और उनके अनुभव सुने।
  • लोकभवन में मंगलवार को सिक्किम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल,जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख, उत्तराखंड एवं झारखंड के साथ ही आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप, पुडुचेरी आदि के निवासियों ने राज्यपाल से मुलाकात की।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न —मतदाताओं से संवाद कर लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक, निर्भीक एवं उत्साहपूर्

राजस्थान

राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल अनुसंधान एवं अभियोजन में मार्गदर्शक बनेगी ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका - डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने किया प्रथम अंक का विमोचन - उच्चतम न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के चयनित निर्णयों का संकलन

राजस्थान