बीकानेर। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण में अव्यवस्था और रोड लाइटों की कमी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं नगर निगम पार्षद डॉ. सुरेन्द्रसिंह ने महापौर अनिल कल्ला को पत्र लिखकर व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की है। उन्होंने दीपावली पर बाजारों की सजावट में पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के बीच कथित भेदभाव का मुद्दा भी उठाया है।
डॉ. सुरेन्द्रसिंह ने पत्र में कहा कि नगर निगम की पहली साधारण सभा को 20 दिन बीत चुके हैं। सभा का प्रमुख एजेंडा दीपावली से पहले शहर की सफाई, सीवरेज और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करना था, लेकिन इसके बावजूद धरातल पर कोई संतोषजनक सुधार नजर नहीं आ रहा है।
