शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालय स्तर की चुनौतियों को समझने तथा उनके व्यावहारिक समाधान विकसित करने की दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा ‘बातचीत’ कार्यक्रम की पहल की गई है। इसी क्रम में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त, समग्र शिक्षा डॉ. रश्मि शर्मा ने बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेवात बालिका आवासीय विद्यालय, चनिया का बास (मुहवा खुर्द), ब्लॉक मालाखेड़ा, अलवर में ‘बातचीत’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से सीधा संवाद किया।
विद्यालयी चुनौतियों और सुझावों पर हुआ खुला संवाद—
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, जमीनी स्तर के अनुभवों एवं चुनौतियों को समझना तथा शिक्षकों के सुझावों के आधार पर सुधार की दिशा तय करना है।