मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

ताज़ा खबरें

राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस —राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच एमओयू संपन्न, प्रदेश के 36,765 राजकीय विद्यालयों में संचालित होगा रानी लक्ष्म

राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस —राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच एमओयू संपन्न, प्रदेश के 36,765 राजकीय विद्यालयों में संचालित होगा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

जयपुर, 23 नवंबर। राजस्थान में बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में राजस्थान पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश की 23.32 लाख बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए सोमवार को राजस्थान पुलिस और स्कूल शिक्षा विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस की ओर से एडीजी कम्युनिटी पुलिसिंग श्रीमती लता मनोज कुमार तथा शिक्षा विभाग की ओर से राज्य परियोजना निदेशक, राजस्थान

राजस्थान

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख,  प्रधान एवं उप प्रधान  चुनाव के लिए 17 मतदान दलों के 85 कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

सीकर, 23 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सीकर जिले में जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान एवं उप प्रधान के चुनाव के लिए गठित कुल 17 मतदान दलों के 85 कार्मिकों का प्रशिक्षण सोमवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान डीएमएलटी रोहित कुमार, डॉ. कमलेश शर्मा एवं डॉ. रामचंद्र पूनिया ने मतदान दलों के कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, मतपत्र त

राजस्थान

देवीपुरा बीड़ की संरक्षित वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया

सीकर, 23 नवम्बर। वन मंडल सीकर के अंतर्गत देवीपुरा बीड़ स्थित संरक्षित वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को सोमवार 23 नवम्बर 2026 को प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमी द्वारा अनाधिकृत रूप से निर्मित पक्की चारदीवारी एवं टिन शेड को हटाया गया। यह कार्यवाही लगभग दो घंटे तक चली। मौका मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस जाब्ते एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई।

राजस्थान

वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव एवं उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक  —'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' नियम की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने के निर्देश —एनसीआर ज

वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव एवं उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक  —'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' नियम की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने के निर्देश —एनसीआर जिलों में 1 जनवरी से डीजल ऑटो के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध के दिये निर्देश —उद्योगों में उत्सर्जन मानकों की पालना एवं प्रद

जयपुर, 23 नवम्बर। वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य स्तरीय कार्ययोजना के साथ-साथ जिला स्तरीय कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। साथ ही तकनीक का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।  श्री वर्मा सोमवार को शासन सचिवालय में एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सुधार एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रदेश में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। ब

राजस्थान

पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर जिले में निषेधाज्ञा लागू जिला कलक्टर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किए आदेश 24 से 28 नवम्बर तक प्रभावी रहेंगे प्रतिबंध

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान एवं उपप्रधान पदों की निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश 24 से 28 नवम्बर 2026 तक प्रभावी रहेगा। जारी आदेश के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, आमसभा, जुलूस एवं सभाओं के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा। चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकार

राजस्थान

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा, ICDS में राजस्थान राष्ट्रीय औसत से आगे, PMMVY में 104% उपलब्धि - बेटी बचाओ में 5.18

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा, ICDS में राजस्थान राष्ट्रीय औसत से आगे, PMMVY में 104% उपलब्धि - बेटी बचाओ में 5.18 लाख लाभान्वित, कौशल विकास और STRI योजना को गति देने के निर्देश

जयपुर, 23 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल अधिकारिता मंत्री श्रीमती दिया कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस निदेशालय तथा महिला अधिकारिता निदेशालय) एवं बाल अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  अतिरिक्त मुख्य सचिव बाल अधिकारिता श्री दिनेश कुमार, शासन सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती पूनम तथा बाल अधिकारिता आयुक्त श्री निकया गोहाएन एवं आईसीडीएस निदेशक श्री वासुदेव मालावत की उपस्थिति में आईसीडीएस और महिला अधिक

राजस्थान

जल जीवन मिशन की पूर्ण योजनाओं का वित्तीय समापन एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करें जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित, पूर्ण योजनाओं के संचालन-संधार

जल जीवन मिशन की पूर्ण योजनाओं का वित्तीय समापन एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करें जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित, पूर्ण योजनाओं के संचालन-संधारण हेतु बजट प्रावधान के निर्देश

जिला कलक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष काना राम की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं का वित्तीय समापन (फाइनेंशियल क्लोजर) करने तथा उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ण योजनाओं के संचालन एवं संधारण के लिए वीबी-ग्राम जी योजना में आवश्यक बजट प्रावधान रखने हेतु जिला परिषद को निर्देशित किया। उन्होंने जिले में गठित जिला तकनीकी इकाई (डीटीयू) एवं ज

राजस्थान

इको क्लब प्रभारी आमुखीकरण एवं कचरा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के तत्वाधान में इको क्लब प्रभारी आमुखीकरण एवं कचरा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन स्काउट वन हाउसिंग बोर्ड सवाई माधोपुर में हुआ।  नवनियुक्त सी.ओ. स्काउट गजेंद्र त्यागी के अनुसार भारत सरकार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वाधान में पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता कार्य के लिए विद्यालयों,  महाविद्यालय में इको क्लब का गठन किया गया है।  सहा. राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) गिरिराज प्रसा

राजस्थान

मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना लाभार्थियों के लिये बैंक खाता विवरण अपडेट करना अनिवार्य

मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना लाभार्थियों के लिये बैंक खाता विवरण अपडेट करना अनिवार्य श्रीगंगानगर, 23 नवम्बर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त खाद्य आयुक्त के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत डीबीटी से निर्बाध सब्सिडी भुगतान सुनिश्चित करने के लिये लाभार्थियों को अपना बैंक खाता विवरण अपडेट करना अनिवार्य है। जिला रसद अधिकारी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने बताया कि जनआधार प्राधिकरण की नीति में बदलाव के कारण अब जनआधार से मुखिया का बैंक खाता विवर

राजस्थान

नशा मुक्त भारत अभियान के संदेश के साथ 6 दिसंबर को आयोजित होगी साइक्लोथॉन

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर नशा मुक्त भारत अभियान के संदेश के साथ 6 दिसंबर को आयोजित होगी साइक्लोथॉन श्रीगंगानगर, 23 नवम्बर। जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत श्रीगंगानगर को नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक बनाने के संकल्प के साथ फिट गंगानगर सोसायटी एवं जिला प्रशासन द्वारा 6 दिसंबर को आयोजित होने वाली साइक्लोथॉन को लेकर शहर में जनभागीदारी का उत्साह लगातार

राजस्थान

श्री देवनानी ने जताई संवेदना

जयपुर, 23 नवंबर। राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने राज्‍य सभा सांसद रामराव वडकुते के निधन पर दु:ख व्‍यक्‍त किया है। श्री देवनानी ने दिवंगत की आत्‍म शांति और शोक संतप्‍त परिजन को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्‍वर से प्रार्थना की है। —————— डा.लोकेश चन्द्र शर्मा/ब्रजेश

राजस्थान

चुनाव की तरह ही टीम भावना और समर्पण से करें विभागीय दायित्वों का निर्वहन: जिला कलक्टर काना राम लंबित जनसेवाओं के प्राथमिकता से निस्तारण एवं राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर प्

चुनाव की तरह ही टीम भावना और समर्पण से करें विभागीय दायित्वों का निर्वहन: जिला कलक्टर काना राम लंबित जनसेवाओं के प्राथमिकता से निस्तारण एवं राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की समयबद्ध तैयारी के दिए निर्देश

जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनसेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि जिस समर्पण, जिम्मेदारी और टीम भावना के साथ सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने निर्वाचन कार्यों

राजस्थान

स्‍पीकर श्री देवनानी ने विधायक श्री लक्ष्‍मण मीणा की कुशलक्षेम पूछी

जयपुर, 23 नवंबर। राजस्‍थान विधान अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विधायक श्री लक्ष्‍मण मीणा के स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी ली और कुशलक्षेम पूछी। श्री देवनानी की दूरभाष पर श्री मीणा के पुत्र श्री निलेश से बातचीत हुई। श्री देवनानी ने श्री मीणा के शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के लिए शुभकामनाएं की। —————— डा.लोकेश चन्द्र शर्मा/ब्रजेश

राजस्थान

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 पुनर्मतदान के बाद बामनवास, बौंली एवं खण्डार के पंचायत समिति वार्डों के परिणाम घोषित बामनवास में अजीत 594, बौंली में लड्डू 214 तथा खण्डार में राजेन्द्र 432 मतों से जीते

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की पंचायत समिति बामनवास, बौंली एवं खण्डार के एक-एक मतदान केंद्र पर रविवार को पुनर्मतदान सम्पन्न होने के बाद संबंधित पंचायत समिति मुख्यालयों पर मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पंचायत समिति बामनवास के वार्ड संख्या 9 में आईएनसी के अजीत ने 594 मतों से, पंचायत समिति बौंली के वार्ड संख्या 7 में आईएनसी के लड्डू ने 214 मतों से तथा पंचायत समिति खण्डार के वार्ड संख्या

राजस्थान

रियल एस्टेट कानून और अधिकारों की जानकारी के लिए 27 नवम्बर को होगी कार्यशाला

राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की ओर से आमजन और संबंधित हितधारकों को रियल एस्टेट कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए 27 नवम्बर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में पीपीटी के माध्यम से रेरा अधिनियम, उसके नियमों, आमजन के अधिकारों और कर्तव्यों की सरल एवं विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में जिले के सभी नगरीय निकायों (नगर परिषद एवं नगर पालिका) तथा सेवा सेतु अभियान-2026 से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित हितधारकों को आमंत्रित किया ग

राजस्थान

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 प्रकोष्ठों में चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त कार्मिकों को मूल पदस्थापन स्थल पर कार्यग्रहण करने के निर्देश

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच पदों की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने आदेश जारी कर चुनाव कार्य के लिए गठित लेखा भुगतान, निर्वाचन भण्डार एवं निर्वाचन व्यय लेखा को छोड़कर शेष सभी प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए है। उन्होंने आदेश में सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके प्रकोष्ठ में नियुक्त समस्त कार्मिकों को आज ही कार्यमुक्त कर उनके मूल पदस्थापन स्थान पर उपस्थित

राजस्थान

स्‍पीकर श्री देवनानी की गुरूनानक जयंती पर शुभकामनाएं, गुरुनानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, समरसता और सेवा का शाश्वत मार्ग प्रशस्त करती हैं – श्री देवनानी

जयपुर, 23 नवंबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सिखों  के प्रथम गुरु एवं महान आध्यात्मिक संत श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व (गुरुनानक जयंती) पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री देवनानी ने कहा कि गुरु नानक देव का संपूर्ण जीवन सत्य, प्रेम, करुणा, समानता और मानव सेवा के आदर्शों के प्रति समर्पित रहा। उनकी पावन शिक्षाएं सम्पूर्ण मानव समाज को सद्भाव, बंधुत्व और परस्पर सम्मान की प्रेरणा प्रदान करती हैं। उनका जीवन दर्शन परिश्रम, ईश्वर स्मरण तथा समाज के साथ अपने स

राजस्थान

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 सवाई माधोपुर में 25 से 28 नवम्बर तक होंगे प्रमुख, उप प्रमुख, प्रधान एवं उप प्रधान के चुनाव जिला प्रमुख का निर्वाचन 25 नवम्बर, उप जिला प्रमुख का 26 नवम्बर को,  पंचायत समितियों में 27 एवं 28 नवम्बर को होगा मतदान

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत सवाई माधोपुर जिले में जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान एवं उप प्रधान पदों के निर्वाचन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद सवाई माधोपुर के जिला प्रमुख पद का निर्वाचन 25 नवम्बर को तथा उप जिला प्रमुख पद का निर्वाचन 26 नवम्बर को होगा। इसी प्रकार जिले की समस्त पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए 27 नवम्बर तथा उप प्रधान पद के लिए 28 नवम्बर को निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करवाई जाएगी। जिला निर

राजस्थान

जिला परिषद के प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए बैठक 25 नवम्बर को

राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी निर्देशों के अनुसरण में जिला परिषद, सवाई माधोुपर के प्रमुख पद के निर्वाचन हेतु संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक बुधवार, 25 नवम्बर को प्रातः 10 बजे सवाई माधोपुर जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी जिला परिषद सदस्य निर्वाचन एवं जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी।

राजस्थान

जिला परिषद सवाई माधोपुर के उप प्रमुख पद के लिए निर्वाचन 26 नवम्बर को

राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 एवं राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत जिला परिषद, सवाई माधोपुर के उप प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक गुरुवार, 26 नवम्बर को प्रातः 10 बजे जिला परिषद, सवाई माधोपुर के सभागार में आयोजित की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी जिला परिषद सदस्य निर्वाचन एवं जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी।

राजस्थान