Skip to content
हिन्दी
BREAKING

विप्र फाउंडेशन परिवार में नई ऊर्जा, नई दिशा और नया संकल्प -सुशील ओझा

बीकानेर में विप्र फाउंडेशन की संगठनात्मक बैठक आयोजित

Updated:

बीकानेर। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा ने बुधवार को बीकानेर में विप्र फाउंडेशन की संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को…

विप्र फाउंडेशन परिवार में नई ऊर्जा, नई दिशा और नया संकल्प -सुशील ओझा

बीकानेर। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा ने बुधवार को बीकानेर में विप्र फाउंडेशन की संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में दीपक पारीक, भंवर पुरोहित सहित विप्र फाउंडेशन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में युवाओं ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।

सुशील ओझा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन परिवार में नई ऊर्जा, नई दिशा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और समाज हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव रखे।

बैठक के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और समाज हित के कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

बीकानेर पहुंचने पर स्वागत - विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक श्री ओझा का बीकानेर पहुंचने पर नाल एयरपोर्ट पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और विप्र बंधुओं ने स्वागत किया । श्री ओझा ने आभार जताते हुए कहा कि गृहनगर में अपनों की अपणायात से अभिभूत हूँ। बड़ी संख्या में आपका आगमन नव ऊर्जा से संचारित कर गया।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News