Skip to content
हिन्दी
BREAKING

जयपुर: ऊर्जा मंत्री ने विद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

Updated:

जयपुर में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की और समयबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए।

समयबद्धता से पूर्ण हों विद्युत परियोजनाएं- ऊर्जा मंत्री
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 17 नवंबर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में सरप्लस स्टेट बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है।

श्री नागर ने विद्युत भवन में विद्युत उपलब्धता, आगामी रबी सीजन के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारियों, किसानों को दिन के दो ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति, पीएम कुसुम, आरडीएसएस, पीएम सूर्यघर सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं को दें गति

प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा की बढ़ती हिस्सेदारी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ने बैटरी एनर्जी स्टोरेज परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सौर और पवन ऊर्जा के प्रभावी उपयोग तथा पीक आवर्स में ग्रिड की स्थिरता बनाए रखने के लिए बैटरी स्टोरेज प्रणाली महत्वपूर्ण है।

रबी सीजन में किसानों को निर्बाध आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता

आगामी रबी फसल सीजन की तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सिंचाई के समय किसानों को बिना किसी व्यवधान के पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

फीडर सेग्रीगेशन कार्यों की समीक्षा

ऊर्जा मंत्री ने आरडीएसएस योजना में किए जा रहे कृषि और घरेलू फीडरों के पृथक्करण और विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

प्रसारण तंत्र को दें मजबूती

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी के लिए राजस्थान में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अन्तर्गत नई ट्रांसमिशन लाइनों तथा ग्रिड सब स्टेशनों के निर्माण पर हम तेजी से काम कर रहे हैं।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मातृ मृत्यु के मामलों में अगस्त से अक्टूबर तक लगभग 40 प्रतिशत की कमी —अक्टूबर में सर्वाधिक 59 प्रतिशत की गिरावट —प्रमुख शासन सचिव ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश —सभी राजकीय अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश —उम्मेद अस्पताल में आईवीआईज

Rajasthan