



जयपुर, 12 नवम्बर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को विधायक स्व. डॉ. जसवंत यादव को उनके अलवर स्थित निवास पहुँचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री देवनानी ने कहा कि डॉ. यादव के निधन से बहरोड विधान सभा क्षेत्र और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति हुई है।
स्पीकर श्री देवनानी ने डॉ. यादव के राजनीति में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का जीवन, उसके विचार और समाज के प्रति उसका योगदान स्मरणीय रहता है।
