पंचायतीराज आम चुनाव, 2026
बूंदी, नैनवां, हिण्डोली, दबलाना, खटकड़, लाखेरी व केशवरायपाटन पंचायत समिति क्षेत्रों की राजस्व सीमाओं में धारा 163 लागू
बूंदी, 12 नवंबर। जिले की बूंदी, नैनवां, हिण्डोली, दबलाना, खटकड, लाखेरी व केशवरायपाटन पंचायत समितियों में चतुर्थ चरण के तहत होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हरफूल सिंह यादव ने बूंदी, नैनवां, हिण्डोली, दबलाना, खटकड, लाखेरी व केशवरायपाटन पंचायत समिति क्षेत्र की राजस्व सीमाओं में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू की हैं।