Skip to content
हिन्दी
BREAKING

स्‍पीकर देवनानी को सांसद राठौड़ ने दी शुभकामनाएं, स्‍पीकर से मिले विधायकगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण और आमजन, श्री देवनानी ने दी दीपावली की बधाई

Updated:

जयपुर, 12 नवम्‍बर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से सांसद श्री मदन राठौड़ ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्‍पीकर और सांसद राठौड ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर और पौधा भेंट कर अभिनन्‍दन किया। स्‍पीकर देवनानी से विधायकगण, विधान सभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण और आमजन ने मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। देवनानी ने भी उनसे मिलने आने वाले प्रत्‍येक व्‍यक्ति का मुंह मीठा करवाकर दीपावली की बधाई दी। विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने सभी

स्‍पीकर देवनानी को सांसद राठौड़ ने दी शुभकामनाएं, स्‍पीकर से मिले विधायकगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण और आमजन, श्री देवनानी ने दी दीपावली की बधाई

जयपुर, 12 नवम्‍बर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से सांसद श्री मदन राठौड़ ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्‍पीकर और सांसद राठौड ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर और पौधा भेंट कर अभिनन्‍दन किया।

स्‍पीकर देवनानी से विधायकगण, विधान सभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण और आमजन ने मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। देवनानी ने भी उनसे मिलने आने वाले प्रत्‍येक व्‍यक्ति का मुंह मीठा करवाकर दीपावली की बधाई दी। विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ———— डॉ. लोकेश शर्मा/ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 12 नवम्बर 2026, 06:09 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News