Skip to content
हिन्दी
BREAKING

जयपुर स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल बागडे ने लिया भाग

Updated:

जयपुर में 299वें स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल बागडे ने हिस्सा लिया और कवियों की कविताओं की सराहना की।

राज्यपाल श्री बागडे ने 299वें जयपुर स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 17 नवम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में जयपुर के 299वें स्थापना दिवस समारोह एवं कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, नगर निगम के महापौर श्री सुनील कोठारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में कवियों की प्रस्तुतियों की सराहना की

राज्यपाल ने जयपुर स्थापना दिवस समारोह की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के ख्यातनाम कवियों द्वारा हास्य, व्यंग्य, ओज और वीर रस से सजी कविताएं सुनीं और उनकी सराहना की।

  • राज्यपाल के समारोह स्थल पहुंचने पर महापौर श्री सुनील कोठारी ने उनका स्वागत किया।
  • कवि सम्मेलन में मेरठ, मुंबई, फरीदाबाद, कोटा, बाराबंकी, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ के कवि शामिल हुए।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मातृ मृत्यु के मामलों में अगस्त से अक्टूबर तक लगभग 40 प्रतिशत की कमी —अक्टूबर में सर्वाधिक 59 प्रतिशत की गिरावट —प्रमुख शासन सचिव ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश —सभी राजकीय अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश —उम्मेद अस्पताल में आईवीआईज

Rajasthan