जयपुर में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व पर पिंजरापोल गौशाला में गौ-माता और बछड़े की विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने वहां आरती उतारी और सबके मंगल की कामना की।
राज्यपाल ने की हवन और पूजा
- राज्यपाल ने गौ पूजन के बाद उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया।
- उन्होंने वैदिक पादप औषधीय केंद्र, गोबर उत्पादन और जैविक कृषि उत्पादों का अवलोकन किया।
- राज्यपाल ने गौ संरक्षण के साथ प्राकृतिक खेती, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
स्रोत: Times of Rajasthan
