Skip to content
हिन्दी
BREAKING

प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश 9 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने नियमित पेस्ट कंट्रोल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

Updated:

जयपुर,16 नवम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने प्रदेश के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों एवं अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं संक्रमणमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना चिकित्सा संस्थानों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री खींवसर ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के

जयपुर,16 नवम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने प्रदेश के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों एवं अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं संक्रमणमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना चिकित्सा संस्थानों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्री खींवसर ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों, जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से पेस्ट कंट्रोल करवाया जाए तथा चूहों एवं अन्य कीटों की रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों के सभी वार्डों, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, प्रसूति कक्ष, शौचालयों एवं अन्य चिकित्सा इकाइयों में नियमित साफ-सफाई रखी जाए और इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।

उन्होंने अस्पताल भवनों के खिड़की-दरवाजों, नालियों एवं अन्य प्रवेश मार्गों का निरीक्षण कर ऐसे स्थानों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं, जहां से चूहे एवं अन्य आवारा पशु अस्पताल परिसर में प्रवेश कर सकते हैं। अस्पतालों में मरीजों एवं उनके परिजनों को खाद्य सामग्री खुली नहीं छोड़ने के लिए जागरूक किया जाए। कैंटीन एवं भोजन वितरण स्थलों पर भी खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

श्री खींवसर ने अस्पतालों में तैनात सुरक्षा गार्डों को निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुरूप ड्यूटी करने तथा वार्डों एवं अस्पताल परिसर में आवारा पशुओं के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल अधीक्षक, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं संस्थान प्रभारी स्वयं नियमित रूप से वार्डों और अस्पताल परिसर का निरीक्षण करें तथा स्वच्छता एवं सुरक्षा से संबंधित कमियों को तत्काल दूर करवाएं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जहां भी व्यवस्थाओं में कमी या लापरवाही सामने आएगी, वहां संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों की जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज पहले ही शारीरिक एवं मानसिक परेशानी से गुजर रहे होते हैं। ऐसे में अस्पतालों में चूहों, आवारा पशुओं अथवा अस्वच्छता के कारण किसी मरीज को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़े, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सभी चिकित्सा संस्थानों में इन निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाए। ----------- ओटाराम/मोहन

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 16 नवम्बर 2026, 04:14 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न —मतदाताओं से संवाद कर लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक, निर्भीक एवं उत्साहपूर्

Rajasthan

राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल अनुसंधान एवं अभियोजन में मार्गदर्शक बनेगी ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका - डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने किया प्रथम अंक का विमोचन - उच्चतम न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के चयनित निर्णयों का संकलन

Rajasthan