फिट गंगानगर सोसायटी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 6 दिसंबर को होगा ‘साइक्लोथान‘
श्रीगंगानगर, 12 नवम्बर। फिट गंगानगर सोसायटी श्रीगंगानगर एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 दिसंबर 2026 को स्वास्थ्य, फिटनेस एवं नशामुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथान (साइकिलिंग) आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग एवं शारीरिक क्षमता के प्रतिभागियों के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें 42 किलोमीटर की सहनशक्ति चुनौती (एंड्योरेंस चैलेंज), 25 किलोमीटर की फिटनेस राइड तथा 10 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए 8 से 10 किलोमीटर की मनोरंजक एवं जनसामान्य साइकिल राइड शामिल है।