बीकानेर। बीकानेर जिले की राजनीति को नजदीक से समझने वाले राजनीतिक विश्लेषक किसन गोदारा ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की दो पंचायत समितियों श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी में हुए चुनाव के बाद अपना अनुमान सार्वजनिक किया है। गोदारा ने अपने आंकलन में दोनों पंचायत समितियों को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों की संभावित स्थिति का वार्डवार विवरण जारी किया है। किसन गोदारा के आंकलन के अनुसार, श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में भाजपा और रीड़ी पंचायत समिति में कांग्रेस को लेकर उनका अनुमान सामने आया है। उनके सर्वे में भाजपा, कांग्रेस, माकपा, आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों की संभावित सीटों का विवरण दिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में भाजपा को 10 और कांग्रेस को 9 सीटों का अनुमान ![]() गोदारा के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की 19 सीटों में भाजपा को 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि कांग्रेस के खाते में 9 सीटें जाने का आकलन किया गया है। भाजपा के संभावित वार्ड: 2, 4, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 और 16। कांग्रेस के संभावित वार्ड: 1, 3, 5, 6, 7, 15, 17, 18 और 19। रीड़ी पंचायत समिति में बहुकोणीय मुकाबले का आकलन ![]() रीड़ी पंचायत समिति को लेकर किसन गोदारा के ओपिनियन पोल में भाजपा, कांग्रेस, माकपा और आरएलपी के बीच मुकाबले का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी की स्थिति बताई गई है। गोदारा के वार्डवार आकलन के अनुसार— * कांग्रेस: वार्ड 1, 3, 4, 6, 10, 11, 12 और 13। * भाजपा: वार्ड 2, 5, 14 और 16। * माकपा: वार्ड 7, 8 और 9। * आरएलपी: वार्ड 17। * निर्दलीय: वार्ड 15। राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना आंकलन श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की दोनों पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में किसन गोदारा की ओर से जारी वार्डवार आंकलन ने स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं को नई दिशा दी है। गौरतलब है कि यह किसन गोदारा का व्यक्तिगत राजनीतिक आंकलन है। इसे आधिकारिक चुनाव परिणाम नहीं माना जाना चाहिए। वास्तविक तस्वीर मतगणना और आधिकारिक परिणामों के बाद ही स्पष्ट होगी। |
श्री डूंगरगढ़ में बीजेपी,रीडी में कांग्रेस जीतने के अनुमान
Updated:
बीकानेर । बीकानेर जिले की राजनीति को नजदीक से समझने वाले राजनीतिक विश्लेषक किसन गोदारा ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की दो पंचायत समितियों श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी में हुए चुनाव…

Comments
Comments close 30 days after publication.

