Skip to content
हिन्दी
BREAKING

भारतीय सेना की गांडीव डिवीजन का गांडीव हार्दिक मिलन 1.0 अभियान जारी

Updated:

भारतीय सेना की गांडीव डिवीजन का गांडीव हार्दिक मिलन 1.0 अभियान जारी श्रीगंगानगर, 12 नवम्बर। भारतीय सेना की गांडीव डिवीजन ने अपनी स्वर्ण जयंती के अवसर पर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 1 से 15 नवंबर 2026 तक राजस्थान के विभिन्न जिलों में विशेष संपर्क अभियान गांडीव हार्दिक मिलन 1.0 चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को पेंशन संबंधी मामलों, कल्याणकारी योजनाओं तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं के समाधान में सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदा

भारतीय सेना की गांडीव डिवीजन का गांडीव हार्दिक मिलन 1.0 अभियान जारी

भारतीय सेना की गांडीव डिवीजन का गांडीव हार्दिक मिलन 1.0 अभियान जारी

श्रीगंगानगर, 12 नवम्बर। भारतीय सेना की गांडीव डिवीजन ने अपनी स्वर्ण जयंती के अवसर पर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 1 से 15 नवंबर 2026 तक राजस्थान के विभिन्न जिलों में विशेष संपर्क अभियान गांडीव हार्दिक मिलन 1.0 चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को पेंशन संबंधी मामलों, कल्याणकारी योजनाओं तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं के समाधान में सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करना है।

अभियान के अंतर्गत गांडीव डिवीजन, की समर्पित टीमें घर-घर पहुंचकर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों से संवाद कर रही हैं। इसी क्रम में सेना के प्रतिनिधियों ने झालावाड़ दौरे के दौरान एक भूतपूर्व सैनिक के घर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेकर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। इस अभियान का शुभारंभ गत 1 नवंबर को कोटा, जयपुर, लालगढ़ जाटान एवं अलवर में एक साथ किया गया। इसके तहत चार समर्पित टीमें राजस्थान के विभिन्न जिलों एवं दूरदराज के क्षेत्रों में संपर्क कर रही हैं। सेना की इस पहल का उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का संबंधित विभागों के समन्वय से समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। गांडीव डिवीजन की यह पहल देश की सेवा कर चुके सैनिकों, वीर नारियों, वीरांगनाओं एवं उनके परिवारों के सम्मान, कल्याण और सहायता के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अभियान को प्रतिवर्ष आयोजित करने की भी परिकल्पना की गई है। (फोटो सहित 3,4)

--------

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 12 नवम्बर 2026, 12:16 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News