मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

फिट गंगानगर सोसायटी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 6 दिसंबर को होगा ‘साइक्लोथान‘

अपडेट:

फिट गंगानगर सोसायटी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 6 दिसंबर को होगा ‘साइक्लोथान‘ श्रीगंगानगर, 12 नवम्बर। फिट गंगानगर सोसायटी श्रीगंगानगर एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 दिसंबर 2026 को स्वास्थ्य, फिटनेस एवं नशामुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथान (साइकिलिंग) आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। जिला

शेयर करें

फिट गंगानगर सोसायटी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 6 दिसंबर को होगा ‘साइक्लोथान‘

श्रीगंगानगर, 12 नवम्बर। फिट गंगानगर सोसायटी श्रीगंगानगर एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 दिसंबर 2026 को स्वास्थ्य, फिटनेस एवं नशामुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथान (साइकिलिंग) आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग एवं शारीरिक क्षमता के प्रतिभागियों के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें 42 किलोमीटर की सहनशक्ति चुनौती (एंड्योरेंस चैलेंज), 25 किलोमीटर की फिटनेस राइड तथा 10 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए 8 से 10 किलोमीटर की मनोरंजक एवं जनसामान्य साइकिल राइड शामिल है।

42 किलोमीटर की सहनशक्ति चुनौती प्रातः 6ः30 बजे प्रारंभ होगी, जिसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का निर्धारित समय रहेगा। वहीं 25 किलोमीटर की फिटनेस राइड प्रातः 7ः00 बजे शुरू होगी और इसे पूरा करने के लिए 1 घंटा 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 8 से 10 किलोमीटर की मनोरंजक एवं जनसामान्य राइड प्रातः 8ः15 बजे प्रारंभ होगी, जिसमें बच्चे, युवा, महिलाएं एवं आम नागरिक उत्साहपूर्वक भाग ले सकेंगे।

आयोजन का प्रमुख आकर्षण सामूहिक नशामुक्ति संकल्प होगा, जिसमें सभी प्रतिभागी एक साथ हाथ उठाकर नशामुक्त जीवन जीने तथा समाज को नशे से दूर रखने का संकल्प लेंगे। इसके माध्यम से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा। महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए 10 किलोमीटर की राइड में ‘वूमेन ऑन व्हील्स‘ के नाम से महिलाओं का विशेष साइकिलिंग समूह सबसे आगे रहेगा। वहीं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी-अपनी टीमों के साथ ‘यंग चैंपियंस‘ के रूप में आयोजन में हिस्सा लेंगे। इससे बच्चों एवं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

आयोजन की विशेष पहल यह भी रहेगी कि राइड पूरी करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को उसकी गति अथवा प्रदर्शन की परवाह किए बिना फिनिशर प्रमाण-पत्र अथवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धा से अधिक सहभागिता, प्रयास और उत्साह को महत्व देना है। फिट गंगानगर सोसायटी एवं जिला प्रशासन की ओर से शहरवासियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, साइकिलिंग प्रेमियों एवं सामाजिक संगठनों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।

----------

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 12 नवम्बर 2026, 12:17 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें