Skip to content
BREAKING

पंचायतीराज चुनाव-2026 145 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की

Updated:

पंचायतीराज चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत जिले की 4 पंचायत समितियों की 145 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान गुरुवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम जारी किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि इस चरण में चार पंचायत समिति क्षेत्रों में 145 ग्राम पंचायतों में कुल 145 सरपंच तथा कुल 1379 वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हुई। जिले की खण्डार पंचायत समिति क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के सरपंच के 35 एवं

पंचायतीराज चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत जिले की 4 पंचायत समितियों की 145 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान गुरुवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम जारी किए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि इस चरण में चार पंचायत समिति क्षेत्रों में 145 ग्राम पंचायतों में कुल 145 सरपंच तथा कुल 1379 वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हुई। जिले की खण्डार पंचायत समिति क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के सरपंच के 35 एवं वार्ड पंच के 369 पद, मलारना डूंगर में सरपंच के 29 और वार्ड पंच के 277, बामनवास में सरपंच के 49 और वार्ड पंच के 413 तथा बौंली में सरपंच के 32 एवं वार्ड पंच के 320 पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया हो रही है। जिला प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील कि है कि वे मतदान के समय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र अथवा आयोग द्वारा निर्धारित 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज अपने साथ लाएं और अधिक से अधिक संख्या में मतदान में अपनी सहभागिता कर लोकतंत्र को मजबूत बनाए।

---000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 04 नवम्बर 2026, 07:37 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाने का संदेश लेकर प्रदेशभर में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम— ब्रिक्स सतत लाइफ स्टाइल वीक के चौथे दिन ‘एडॉप्ट सस्टेनेबल फूड सिस्टम्स'  थीम पर प्रदेशव्यापी गतिविधियों का आयोजन, मोटे अनाज एवं पारंपरिक खाद्यान्नों के उपयोग, खाद्य अपव्यय रोकने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्

Rajasthan

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहन - राजस्थान शिक्षा सेतु अभियान से सरकारी स्कूलों में 5 साल बाद बढ़ा रिकॉर्ड नामांकन - CBA में उत्कृष्ट परिणाम और नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के लिए शिक्षकों को मिला सम्मान, हर माह होगा उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन — एसीएस श्री राज

Rajasthan