जयपुर , 12 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तहतजयपुर जिले में चतुर्थ चरण के मतदान की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चतुर्थ चरणके लिए शुक्रवार , 13 नवंबर को मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे।
मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण प्रातः 9.00 बजे से रहेगा। इस दौरान मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया , ईवीएम के संचालन,बैलेट पेपर तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के पश्चात मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। मतदान दलों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेशनायक ने बताया कि चतुर्थ चरण के तहत जयपुर जिले की चार पंचायत समितियों बस्सी , तूंगा , जमवारामगढ़ एवं आंधी में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा पंच-सरपंच पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराईजाएगी। इस चरण में कुल 140 ग्राम पंचायतों के 446 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
