Skip to content
हिन्दी
BREAKING

जयपुर जिले की एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित , जिले में 45 लाख 33 हजार 470 मतदाता झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 4 लाख 21 हजार 209 मतदाता पंजीकृत 11 दिसंबर तक नाम जुड़वाने , संशोधन एवं आपत्ति संबंधी दावे प्रस्तुत कर सकेंगे पात्र नागरिक मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट

Updated:

जयपुर , 12 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जयपुर जिले की एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया। प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जयपुर जिले में कुल 45 लाख 33 हजार 470 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 23 लाख 50 हजार 709 पुरुष , 21 लाख 82 हजार 680 महिला एवं 81 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

जयपुर , 12 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के

निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जयपुर जिले

की एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया। प्रारूप मतदाता सूची के

अनुसार जयपुर जिले में कुल 45 लाख 33 हजार 470 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 23 लाख 50 हजार 709 पुरुष , 21 लाख 82 हजार 680 महिला एवं 81 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि

प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के

प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्हें विधानसभा स्तर पर प्रारूप

मतदाता सूची की एक-एक प्रति हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध कराने के संबंध में

अवगत कराया गया। प्रारूप मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी , राजस्थान की वेबसाइट http://election.rajasthan.gov.in

पर भी ऑनलाइन

उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्रवार

प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार शाहपुरा में 2 लाख 39 हजार 448, चौमूं में 2 लाख 58 हजार 323, फुलेरा में 2 लाख 66 हजार 605, दूदू में 2 लाख 55 हजार 187, झोटवाड़ा में 4 लाख 21 हजार 209, आमेर में 2 लाख 95 हजार 856, जमवारामगढ़ में 2 लाख 31 हजार 651, हवामहल में 2 लाख 46 हजार 317, विद्याधर नगर में 3 लाख 25 हजार 379, सिविल लाइंस में 2 लाख 8 हजार 912, किशनपोल में 1 लाख 77 हजार 319, आदर्श नगर में 2 लाख 41 हजार 188, मालवीय नगर में 1 लाख 98 हजार 321, सांगानेर में 3 लाख 34 हजार 389, बगरू में 3 लाख 52 हजार 999, बस्सी में 2 लाख 42 हजार 655 तथा चाकसू विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 37 हजार 712 मतदाता पंजीकृत हैं।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम

सम्मिलित करवाने , किसी

नाम पर आपत्ति दर्ज करवाने अथवा वर्तमान प्रविष्टियों में संशोधन करवाने के लिए 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा

सकती हैं। इसके लिए नियमानुसार प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में से जो भी प्रपत्र उपयुक्त हो ,

उसमें आवेदन

किया जा सकता है। आवेदक ये आवेदन ऑनलाइन माध्यम से वोटर सर्विस पोर्टल अथवा ECINET

ऐप के जरिए ,

संबंधित

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में अथवा बूथ लेवल अधिकारी ( BLO) को प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि

प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सूची प्रत्येक सप्ताह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण

पदाधिकारी द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएगी। साथ ही

उक्त सूचियां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड एवं संबंधित

मतदान केंद्रों पर भी चस्पा करवाई जाएंगी। निर्धारित अवधि के दौरान प्राप्त दावे

एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।

मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के

संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट आवेदक 15 दिवस के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के

समक्ष प्रथम अपील प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से भी संतुष्ट

नहीं होने की स्थिति में निर्णय के 30 दिवस के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी , राजस्थान के समक्ष द्वितीय अपील

प्रस्तुत की जा सकती है।

———

हेमंत/ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 12 नवम्बर 2026, 09:20 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

राजस्व अर्जन के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विभाग प्रभावी कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही – मुख्य सचिव विभागीय राजस्व प्राप्तियों की नियमित समीक्षा कर राजस्व वृद्धि के नए

राजस्व अर्जन के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विभाग प्रभावी कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही – मुख्य सचिव विभागीय राजस्व प्राप्तियों की नियमित समीक्षा कर राजस्व वृद्धि के नए स्रोतों की पहचान करने के निर्देश

Rajasthan
बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा , कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने पर दिया जोर विभिन्न विभागों की 12 संचालित एवं 6 प्रस्तावित परियोजनाओं की प

बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा , कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने पर दिया जोर विभिन्न विभागों की 12 संचालित एवं 6 प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Rajasthan
एसएएससीआई योजना के तहत प्रदेश को चालू वित्त वर्ष में लगभग 11,556 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलने की संभावना— मुख्य सचिव श्री वी.श्रीनिवास ने योजना के तहत स्वीकृत परियोजनाओं एव

एसएएससीआई योजना के तहत प्रदेश को चालू वित्त वर्ष में लगभग 11,556 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलने की संभावना— मुख्य सचिव श्री वी.श्रीनिवास ने योजना के तहत स्वीकृत परियोजनाओं एवं सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की— सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा में पूंजीगत व्यय बढ़ाएं तथा लंबित सुधार कार्यों को

Rajasthan