Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज आम चुनाव, 2026 राजकीय महाविद्यालय में 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्‍यों की मतगणना

Updated:

पंचायतीराज आम चुनाव, 2026 राजकीय महाविद्यालय में 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्‍यों की मतगणना बून्दी, 19 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत जिले की आठ पंचायत समितियों के पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के भाग्य का फैसला 20 नवंबर को होगा। मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से 116 टेबिलों पर शुरू होगी। दो तलों पर चलेगी मतगणना की प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्‍टर) हरफूल सिंह यादव ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय के

पंचायतीराज आम चुनाव, 2026

राजकीय महाविद्यालय में 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्‍यों की मतगणना

बून्दी, 19 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत जिले की आठ पंचायत समितियों के पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के भाग्य का फैसला 20 नवंबर को होगा। मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से 116 टेबिलों पर शुरू होगी।

दो तलों पर चलेगी मतगणना की प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्‍टर) हरफूल सिंह यादव ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय के भूतल पर जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती होगी, जबकि प्रथम तल पर पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक पंचायत समिति के लिए अलग-अलग कक्ष आवंटित किए गए हैं।

पंचायत समिति बूंदी के जिला परिषद सदस्‍य पदों हेतु मतगणना कक्ष संख्‍या 43 में 7 टेबिलों पर होगी। खटकड़, हिण्‍डोली, दबलाना, लाखेरी, केशवरायपाटन के जिला परिषद सदस्‍यों की मतगणना के लिए 7-7 टेबिलें तथा तालेड़ा व नैनवां के जिला परिषद सदस्‍यों की मतगणना के लिए 8 टेबिले लगाई गई हैं। जिला परिषद सदस्‍यों के मतों की गणना के लिए पंचायत समिति खटकड़ के लिए कक्ष संख्‍या 42, हिण्‍डोली के लिए कक्ष संख्‍या 24, दबलाना के लिए कक्ष संख्‍या 20, तालेडा के लिए कक्ष संख्‍या 25, लाखेरी के लिए कक्ष संख्‍या 50, केशवरायपाटन के लिए कक्ष संख्‍या 47 तथा नैनवां के लिए गणना कक्ष संख्‍या 45 में होगी।

इसी प्रकार प्रथम तल पर पंचायत समिति सदस्य पदों हेतु मतों की गिनती के लिए बून्दी हेतु कक्ष संख्या 143, खटकड़ के लिए कक्ष संख्‍या 141, हिण्डोली के लिए कक्ष संख्‍या 124, दबलाना के लिए कक्ष संख्‍या 120, तालेड़ा के लिए कक्ष संख्‍या 125, लाखेरी के लिए कक्ष संख्‍या 150, केशवरायपाटन के लिए कक्ष संख्‍या 147 और नैनवां के लिए कक्ष संख्या 145 आवंटित किया गया है। तालेड़ा और नैनवां पंचायत समितियों के कक्षों में 8-8 टेबलें लगाई जाएंगी, जबकि शेष 6 पंचायत समितियों के मतों की गिनती 7-7 टेबलों पर संपन्न होगी।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 19 नवम्बर 2026, 02:58 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News