Skip to content
हिन्दी
BREAKING

चिकित्सा शिक्षा विभाग में 23 विशिष्टताओं में 209 सहायक आचार्यों के नियुक्ति आदेश जारी न्यायालय से रोक हटने के बाद विभाग ने आगे बढ़ाई भर्ती प्रक्रिया जनरल सर्जरी में 41, स्त्री एवं प्रसूति रोग में 39 तथा जनरल मेडिसिन में 31 अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति

Updated:

जयपुर, 19 नवम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में फैकल्टी की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 23 विशिष्टताओं में 209 चयनित सहायक आचार्यों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इससे चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता के साथ विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। श्री खींवसर ने बताया कि वर्ष 2021 में सहायक आचार्य भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी, लेकिन विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणों के कारण भर्ती प्रक्रिया पर

जयपुर, 19 नवम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में फैकल्टी की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 23 विशिष्टताओं में 209 चयनित सहायक आचार्यों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इससे चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता के साथ विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

श्री खींवसर ने बताया कि वर्ष 2021 में सहायक आचार्य भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी, लेकिन विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणों के कारण भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगी हुई थी। गत 6 नवम्बर 2026 को न्यायालय से रोक हटने के बाद विभाग ने आवश्यक कार्यवाही पूरी कर 18 नवम्बर को 209 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। शेष अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर से प्राप्त होने पर उनके नियुक्ति आदेश भी नियमानुसार जारी किए जाएंगे।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि जारी नियुक्तियों में जनरल सर्जरी के सर्वाधिक 41, स्त्री एवं प्रसूति रोग के 39, जनरल मेडिसिन के 31, शिशु रोग के 21, निश्चेतन के 20 तथा रेडियोडायग्नोसिस के 16 सहायक आचार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कार्डियोलॉजी एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजी में 6-6, कार्डियो थोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी में 5, नेत्र रोग में 4 तथा एनाटॉमी में 3 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है।

उन्होंने बताया कि सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी में भी सहायक आचार्यों को नियुक्ति प्रदान की गई है। इसके अलावा पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, पीएण्डएसएम, डेंटल प्रोस्थेटिक्स, हेड एंड नेक कैंसर सर्जरी, न्यूरोलॉजी, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री सहित अन्य विशिष्टताओं में भी नियुक्तियां की गई हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा महाविद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा आमजन को बेहतर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ——————— ओटाराम/ऋचा

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 19 नवम्बर 2026, 03:23 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News