

कोटा, 19 नवम्बर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (जोबनेर), जयपुर द्वारा संचालित पशु विज्ञान केेंद्र, कोटा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ग्राम- अर्जुनपुरा, तहसील-लाडपुरा, जिला-कोटा में ’’जूनोटिक रोग: बचाव एवं उपचार’’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डाॅ. अतुल शंकर अरोड़ा, प्रभारी अधिकारी ने बताया कि जूनोटिक रोग वे बीमारियां होती है जो पशुओं से मनुष्यों में फैलती है। यह रोग वायरस, बेक्टिरिया या परजीवी से हो सकती है। जैसे डेंगू, मलेरिया, रेबीज, ब्रूसेलोसिस एवं ट्यूबरकुलोसिस आदि। पशुओं की स्वच्छता, टीकाकरण और सही देखभाल से इनकी रोकथाम की जा सकती है। इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 30 विद्यार्थियों की भागीदारी रही।
संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1
