दो तलों पर चलेगी मतगणना की प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) हरफूल सिंह यादव ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय के भूतल पर जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती होगी, जबकि प्रथम तल पर पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक पंचायत समिति के लिए अलग-अलग कक्ष आवंटित किए गए हैं।
पंचायत समिति बूंदी के जिला परिषद सदस्य पदों हेतु मतगणना कक्ष संख्या 43 में 7 टेबिलों पर होगी। खटकड़, हिण्डोली, दबलाना, लाखेरी, केशवरायपाटन के जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के लिए 7-7 टेबिलें तथा तालेड़ा व नैनवां के जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के लिए 8 टेबिले लगाई गई हैं। जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना के लिए पंचायत समिति खटकड़ के लिए कक्ष संख्या 42, हिण्डोली के लिए कक्ष संख्या 24, दबलाना के लिए कक्ष संख्या 20, तालेडा के लिए कक्ष संख्या 25, लाखेरी के लिए कक्ष संख्या 50, केशवरायपाटन के लिए कक्ष संख्या 47 तथा नैनवां के लिए गणना कक्ष संख्या 45 में होगी।
इसी प्रकार प्रथम तल पर पंचायत समिति सदस्य पदों हेतु मतों की गिनती के लिए बून्दी हेतु कक्ष संख्या 143, खटकड़ के लिए कक्ष संख्या 141, हिण्डोली के लिए कक्ष संख्या 124, दबलाना के लिए कक्ष संख्या 120, तालेड़ा के लिए कक्ष संख्या 125, लाखेरी के लिए कक्ष संख्या 150, केशवरायपाटन के लिए कक्ष संख्या 147 और नैनवां के लिए कक्ष संख्या 145 आवंटित किया गया है। तालेड़ा और नैनवां पंचायत समितियों के कक्षों में 8-8 टेबलें लगाई जाएंगी, जबकि शेष 6 पंचायत समितियों के मतों की गिनती 7-7 टेबलों पर संपन्न होगी।