Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक जिले में 24 भवन अधिग्रहित

Updated:

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दौरान जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था के लिए बाहर से आने वाले पुलिस बल को जिला मुख्यालय और पंचायत समिति स्तर पर ठहराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने आदेश जारी कर 24 भवन/संस्थानों का निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक अधिग्रहित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार, चन्दन मैरिज गार्डन आलनपुर, शिवम मैरिज गार्डन आलनपुर, दुर्ग पैलेस आलनपुर सर्किल, हरिओम मैरिज गार्डन रोडवेज बस डिपो के पास, हिल व्यू-2 मैरिज गार्डन रणथम्भौर सर्किल के पास, सौर

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दौरान जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था के लिए बाहर से आने वाले पुलिस बल को जिला मुख्यालय और पंचायत समिति स्तर पर ठहराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने आदेश जारी कर 24 भवन/संस्थानों का निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक अधिग्रहित किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार, चन्दन मैरिज गार्डन आलनपुर, शिवम मैरिज गार्डन आलनपुर, दुर्ग पैलेस आलनपुर सर्किल, हरिओम मैरिज गार्डन रोडवेज बस डिपो के पास, हिल व्यू-2 मैरिज गार्डन रणथम्भौर सर्किल के पास, सौरती बाजार धर्मशाला शहर, अग्रवाल धर्मशाला शहर, राजकीय कन्या महाविद्यालय दशहरा मैदान के पास, शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय रोडवेज बस डिपो के पास, गौतम आश्रम बजरिया, शिव मंदिर धर्मशाला बजरिया, बांगड धर्मशाला बजरिया, जगत शिरोमणि धर्मशाला बौंली, अग्रवाल धर्मशाला खण्डार, माथुर वैश्य धर्मशाला खण्डार, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चौथ का बरवाड़ा, आईटीआई कॉलोज पट्टी कलां बामनवास, मीणा धर्मशाला गंगापुर सिटी, खण्डेलवाल धर्मशाला गंगापुर सिटी, गुलकन्दी उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी, उम्मेद सिंह महाविद्यालय कुसायं वजीरपुर, अग्रवाल धर्मशाला मलारना डूंगर एवं आदर्श विद्या मंदिर मलारना डूंगर को अधिग्रहित किया गया है। इन भवनों को कार्य सम्पादन के लिए पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर को आवंटित किए है।

---000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार · 30 अक्टूबर 2026, 04:46 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News