Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज आम चुनाव 2026 -डाक मतपत्र से 2 और 13 नवंबर को होगा मतदान, तैयारियों की हुई समीक्षा

Updated:

पंचायतीराज आम चुनाव 2026 -डाक मतपत्र से 2 और 13 नवंबर को होगा मतदान, तैयारियों की हुई समीक्षा बूंदी, 30 अक्‍टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत चुनाव ड्यूटी में नियोजित कार्मिकों के लिए 2 नवंबर और 13 नवंबर 2026 को डाक मतपत्र द्वारा मतदान करवाया जाएगा। शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के सभी दल प्रभारियों एवं कार्मिकों की बैठक प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव की अध्‍यक्षता में आयोजित हुई।   बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर (

पंचायतीराज आम चुनाव 2026 
 -डाक मतपत्र से 2 और 13 नवंबर को होगा मतदान, तैयारियों की हुई समीक्षा

पंचायतीराज आम चुनाव 2026

-डाक मतपत्र से 2 और 13 नवंबर को होगा मतदान, तैयारियों की हुई समीक्षा

बूंदी, 30 अक्‍टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत चुनाव ड्यूटी में नियोजित कार्मिकों के लिए 2 नवंबर और 13 नवंबर 2026 को डाक मतपत्र द्वारा मतदान करवाया जाएगा। शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के सभी दल प्रभारियों एवं कार्मिकों की बैठक प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव की अध्‍यक्षता में आयोजित हुई।   बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) ने सभी दल प्रभारियों से कार्य प्रगति की रिपोर्ट ली। उन्होंने डाक मतपत्र कार्य की समीक्षा करते हुए सभी को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। पंचायत चुनाव के मतदान दल प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर चन्द्रप्रकाश राठौर एवं डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के नियंत्रण प्रभारी लोकेश जैन ने कार्मिकों को निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में प्रारूप-1 प्राप्त करना, उसकी जांच करना, मतदाता सूची से मिलान करना, मतपत्र जारी करना और रिकॉर्ड संधारित करने जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया और कार्मिकों की शंकाओं का समाधान किया गया।

सह प्रभारी बाल संरक्षण एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीणा तथा राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक गोपाल सिंह मीणा ने बताया कि 2 व 13 नवंबर को प्रातः 8 बजे से पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बून्दी में डाक मतपत्र द्वारा मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए आवश्यक कार्मिकों की नियुक्ति कर दी गई है और सभी चुनाव कार्मिकों से तय समय पर पहुंचकर अपना मतदान करने की अपील की गई है।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 30 अक्टूबर 2026, 05:10 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News