Skip to content
हिन्दी
BREAKING

मतदान के लिए प्रेरित करने को हुई संगोष्ठी, जनचेतना रैली व नुक्कड़ नाटक का किया मंचन "स्काउट गाइड का कहना है- वोट डालने जाना है"

Updated:

मतदान के लिए प्रेरित करने को हुई संगोष्ठी, जनचेतना रैली व नुक्कड़ नाटक का किया मंचन "स्काउट गाइड का कहना है- वोट डालने जाना है" बूंदी, 30 अक्टूबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पर आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत मतदान के प्रति व्यापक जनचेतना हेतु पेच ग्राउंड स्थित स्काउट गाइड प्रांगण पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त डॉ दिलीप कुमार माथुर के मुख्य आतिथ्य में विविध आयोजन हुए, इस अवसर पर स्वीप जिला समन्वयक कौशल किशोर जैन, जिला कोषाध्यक्ष बुद्धि प्रकाश पुंडीर, सीओ स्काउट

मतदान के लिए प्रेरित करने को हुई संगोष्ठी, जनचेतना रैली व नुक्कड़ नाटक का किया मंचन "स्काउट गाइड का कहना है- वोट डालने जाना है"

मतदान के लिए प्रेरित करने को हुई संगोष्ठी, जनचेतना रैली व नुक्कड़ नाटक का किया मंचन "स्काउट गाइड का कहना है- वोट डालने जाना है"

बूंदी, 30 अक्टूबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पर आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत मतदान के प्रति व्यापक जनचेतना हेतु पेच ग्राउंड स्थित स्काउट गाइड प्रांगण पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त डॉ दिलीप कुमार माथुर के मुख्य आतिथ्य में विविध आयोजन हुए, इस अवसर पर स्वीप जिला समन्वयक कौशल किशोर जैन, जिला कोषाध्यक्ष बुद्धि प्रकाश पुंडीर, सीओ स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा, सीओ गाइड मधु कुमारी, जिला इलेक्शन आइकॉन डॉ सर्वेश तिवारी व ट्रेनिंग काउंसलर हंसराज चौधरी मंचासीन रहे।

जन चेतना संगोष्ठी के साथ बहादुर सिंह सर्किल से मीरां गेट एवं शहर के विभिन्न भागों से होते हुए सुख महल तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इलेक्शन कैंपस एंबेसडर अक्षरा गौतम एवं सिद्ध नामा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक द्वारा नव मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया तथा मतदान के महत्व को बताते हुए आम जन को अधिक से अधिक मतदान की शपथ दिलवाई गई।

मुख्य अतिथि डॉ दिलीप कुमार माथुर ने शिविर अवलोकन के साथ विद्यार्थियों की प्रशिक्षण प्रगति को सराहनीय बताते हुए कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग की पाठशाला में भावी कारणधारों को सर्वधर्म सद्भाव के साथ कर्तव्य का पाठ पढ़ाया जाता है, बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने मतदान जागृति की महत्ता पर प्रकाश डाला।

सीओ स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा ने आयोजन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि सोशल मीडिया की कैद से निकलकर बच्चे पहली बार इस प्रशिक्षण के माध्यम से आनंदित महसूस कर रहे हैं और सीखने में गहरी रुचि ले रहे हैं। स्वीप के जिला समन्वयक कौशल किशोर जैन ने मतदान जागरूकता कार्यक्रम में स्काउट गाइड की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इलेक्शन आइकॉन डॉ सर्वेश तिवारी ने वोटर हेल्पलाइन एप का प्रायोगिक अभ्यास करवाया। आयोजन को जिला कोषाध्यक्ष बुद्धि प्रकाश पुंडीर सीओ मधु कुमारी एवं हंसराज चौधरी ने संबोधित करते हुए उत्साहवर्धन किया। स्काउट गाइड भवन से हरी झंडी दिखाकर अतिथियों ने विद्यार्थियों को जन चेतना रैली हेतु रवाना किया। स्काउट गाइड का कहना है वोट डालने जाना है, सत्य से और ईमान से सरकार बनेगी स्वस्थ मतदान से आदि गगन भेदी नारो के साथ विशाल रैली के रूप में संभागियों ने अलख जगाई।

नव मतदाताओं  को किया प्रेरित

राजकीय कन्या महाविद्यालय के इलेक्शन कैंपस एंबेसडर सिद्धि नामा व अक्षरा गौतम ने रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक से नव मतदाताओं को फॉर्म न 6 द्वारा ऑनलाइन, वोटर हेल्पलाइन एप व मतदाताओं को मतदान के महत्व और उनके कर्तव्य का बोध कराते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आगाह किया। सीओ प्रदीप चित्तौड़ा ने जागरूकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ सर्वेश तिवारी ने किया एवं सीओ गाइड मधु कुमारी ने आभार प्रकट किया।

आयोजन के दौरान स्थानीय संघ सचिव विश्वजीत जोशी, हेडक्वार्टर कमिश्नर प्रमोद श्रृंगी, ट्रेनिंग काउंसलर राजेंद्र प्रसाद सरोया, मुजीबुर्रहमान, प्रभारी रेंजर मणि जिंदल व इशिका, रोवर मेट जीशान अंसारी, रविंद्र कुमार, बंटी मालव, खुशराज सैनी, प्रवीण मीणा एवं प्रेमशंकर प्रजापत के नेतृत्व में अलग-अलग दल के रूप में जागृति गीतों, नारों, जन चेतना कार्य एवं स्काउट प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 30 अक्टूबर 2026, 05:00 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News