Skip to content
हिन्दी
BREAKING

मेरा युवा भारत द्वारा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, सवाई माधोपुर में 4 नवम्बर को आयोजित होगा “युवा संवाद”

Updated:

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत केंद्र द्वारा आगामी 4 नवम्बर, 2026 को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, सवाई माधोपुर में “युवा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रव्यापी “विकसित भारत युवा संवाद” पहल के तहत 26 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक देश भर के 500 से अधिक विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार के संवाद आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक जागरूकता, सूचित भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को बढ़ावा देना

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत केंद्र द्वारा आगामी 4 नवम्बर, 2026 को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, सवाई माधोपुर में “युवा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रव्यापी “विकसित भारत युवा संवाद” पहल के तहत 26 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक देश भर के 500 से अधिक विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार के संवाद आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक जागरूकता, सूचित भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में मंत्रालय द्वारा नामित खेल जगत से खिलाड़ी एवं युवा आइकन भी शिरकत करेंगे, जो युवाओं को संबोधित कर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य मनोज सोनी ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं के समीप लाने और उन्हें विकसित भारत @2047 के विजन में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

---000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 30 अक्टूबर 2026, 04:47 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News