सीकर, 12 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने आदेश जारी कर पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत सीकर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा पंच एवं सरपंच पदों के लिए निर्धारित मतदान दिवसों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आदेशानुसार चतुर्थ चरण का जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य का मतदान 14 नवंबर 2026 (शनिवार), पंच एवं सरपंच का मतदान 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को निर्धारित है। राज्यपाल द्वारा घोषित अवकाश के अनुसार, उक्त मतदान तिथियों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, ताकि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। -------------------------------------

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सीकर) · 12 नवम्बर 2026, 07:08 PM — मूल विज्ञप्ति