Skip to content
हिन्दी
BREAKING

चतुर्थ चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी 13 नवंबर को श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय, सीकर से होगी

Updated:

सीकर, 12 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण में मतदान करवाने के लिए मतदान दलों की रवानगी 13 नवंबर 2026 शुक्रवार को श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय सीकर से की जाएगी। मतदान दलों का फाइनल रेंडमाइजेशन किए जाने के बाद रवानगी की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण के अंतर्गत जिले की पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़, नेछवा, बलांरा, फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी में चुनाव करवाए जाएंगे। इन पंचायत समितियों में कुल 7

सीकर, 12 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण में मतदान करवाने के लिए मतदान दलों की रवानगी 13 नवंबर 2026 शुक्रवार को श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय सीकर से की जाएगी। मतदान दलों का फाइनल रेंडमाइजेशन किए जाने के बाद रवानगी की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण के अंतर्गत जिले की पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़, नेछवा, बलांरा, फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी में चुनाव करवाए जाएंगे। इन पंचायत समितियों में कुल 75 वार्ड एवं 123 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति रामगढ़ शेखावाटी में 15 वार्ड एवं 24 ग्राम पंचायत, फतेहपुर में 15 वार्ड एवं 28 ग्राम पंचायत, लक्ष्मणगढ़ में 15 वार्ड एवं 25 ग्राम पंचायत, नेछवा में 15 वार्ड एवं 26 ग्राम पंचायत, बलांरा में 15 वार्ड  20 एवं ग्राम पंचायते है।

उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण के अंतर्गत पंचायत समिति रामगढ़ शेखावाटी में 75279 मतदाता, फतेहपुर में 86728 मतदाता, लक्ष्मणगढ़ में 90290 मतदाता, नेछवा में 79535 मतदाता तथा बलांरा में 69292 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि पंच एवं सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) से होगा, जबकि जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य का चुनाव ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से होगा। ---------------------------------

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सीकर) · 12 नवम्बर 2026, 07:07 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News