Skip to content
हिन्दी
BREAKING

नगर परिषद ने विभिन्न सर्किलों से अवैध होर्डिंग्स एवं बैनर किए जब्त बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने पर होगी कार्रवाई, जुर्माना भी वसूला जाएगा

Updated:

सीकर 12 नवंबर। जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार नगर परिषद सभापति खतीजा बानो, आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में नगर परिषद सीकर टीम द्वारा कल्याण सर्किल, जाट बाजार, घंटाघर, सालासर स्टैंड, रामलीला मैदान, बहड सर्कल, बजरंग कांटा, सहित शहर के विभिन्न सर्किलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के बाद भी बिना परमिशन बोर्ड्स, होडिंग्स, बोर्ड्स लगाऐं गये उनकों नगर परिषद् टीम द्वारा जप्त किए गए।   नगर परिषद की ओर से आमजन, विभिन्न कोचिंग संस्थान,सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, राजनीतिक दलों एवं

सीकर 12 नवंबर। जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार नगर परिषद सभापति खतीजा बानो, आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में नगर परिषद सीकर टीम द्वारा कल्याण सर्किल, जाट बाजार, घंटाघर, सालासर स्टैंड, रामलीला मैदान, बहड सर्कल, बजरंग कांटा, सहित शहर के विभिन्न सर्किलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के बाद भी बिना परमिशन बोर्ड्स, होडिंग्स, बोर्ड्स लगाऐं गये उनकों नगर परिषद् टीम द्वारा जप्त किए गए।   नगर परिषद की ओर से आमजन, विभिन्न कोचिंग संस्थान,सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, राजनीतिक दलों एवं अन्य संस्थाओं से अपील की गई है कि वे शहर की ऐतिहासिक विरासत एवं सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी सर्किल, सार्वजनिक स्थल अथवा प्रतिबंधित स्थान पर बिना अनुमति पोस्टर, बैनर या होर्डिंग नहीं लगाएं। प्रचार सामग्री केवल नगर परिषद द्वारा निर्धारित अधिकृत स्थानों पर नियमानुसार स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही लगाई जाए।

नगर परिषद के अनुसार विभिन्न सर्किलों, चौराहों एवं डिवाइडरों पर अवैध रूप से पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाने से शहर का सौंदर्य प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। आमजन की सुविधा एवं जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने शहरवासियों से नियमों की पालना करने और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।  नगर परिषद द्वारा आमजन से अपील की है कि बिना परमिशन होंडिंग्स फ्लेक्स बैनर्स नहीं लगाया जाए आगे से फ्लेक्स बैनर्स व होडिंग जप्त किए जाएंगे और जुर्माना भी वसूला जाएगा।

नगर परिषद का उद्देश्य अनधिकृत प्रचार सामग्री पर नियंत्रण करने के साथ ही सीकर शहर की पहचान, ऐतिहासिक विरासत एवं सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता को सुरक्षित रखना है। ...................

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सीकर) · 12 नवम्बर 2026, 07:09 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News