पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में 3 नवम्बर को पंचायत समिति बामनवास, बौंली, मलारना डूंगर एवं खण्डार में मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने आदेश जारी कर मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2 से 6 नवम्बर तक एरिया मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैं।
पंचायत समिति बामनवास:- आदेश के अनुसार, पंचायत समिति बामनवास में उपखण्ड मजिस्ट्रेट बामनवास नीतू मीना 9414819328 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं परसा राम 9784486711 को ग्राम पंचायत डूंगरपट्टी, अमावरा, भांवरा, सुकार, रिवाली, बिचपुरी, घुडला, कोहली प्रेमपुरा, लिवाली, ककराला, भीटोली, मीना कोलेता, टोडा, डूंगरवाडा, टुण्डिला, जाहिरा, रानीला, शफीपुरा, सराय, गण्डाल, नागतलाई, कोयला, सीतोड, पिपलाई, खेडली, डाबर एवं गुर्जर बडौदा के लिए तथा तहसीलदार गंगापुर सिटी सुरेश 8700698994 को ग्राम पंचायत सिरसाली, चांदनहोली, बाढ़ मोहनपुर, लाडपुरा, गढ़ी गोपालपुरा, सुमेल, बिन्जारी, बैराडा, बिछोछ, नारौली चौड़, महरावण्ड, सांचौली, सुन्दरी, बरनाला, भावड, फुलवाडा, जीवद, भिनौरा, बाटोदा, मोरपा, गोठ एवं बैरखण्डी के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।