Skip to content
हिन्दी
BREAKING

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष ने निराश्रित बच्चों की सेवा की सराहना की

Updated:

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सुरमन संस्थान की 27वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में निराश्रित बच्चों की सेवा की सराहना की।

निराश्रित एवं वंचित बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना मानवता की सर्वोच्च सेवा – श्री देवनानी
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 17 नवंबर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को सुरमन संस्थान की 27वीं वर्षगांठ पर आयोजित विशेष संदेशात्मक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति का आकलन जरूरतमंद और वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता से होती है। निराश्रित, उपेक्षित एवं वंचित बच्चों को सुरक्षा, शिक्षा, स्नेह और सम्मान प्रदान कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना पुनीत मानवीय दायित्व है।

आपके काम की बात

देवनानी ने कहा कि बचपन किसी भी राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण धरोहर है। जिन बच्चों को विपरीत परिस्थितियों के कारण परिवार और समाज का अपेक्षित संरक्षण नहीं मिल पाता, उनके जीवन में आशा, विश्वास और आत्मनिर्भरता का संचार करना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है।

  • समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति और संस्थान को ऐसे बच्चों के भविष्य निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
  • उन्होंने सुरमन संस्थान द्वारा 27 वर्षों से निराश्रित एवं उपेक्षित बच्चों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मातृ मृत्यु के मामलों में अगस्त से अक्टूबर तक लगभग 40 प्रतिशत की कमी —अक्टूबर में सर्वाधिक 59 प्रतिशत की गिरावट —प्रमुख शासन सचिव ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश —सभी राजकीय अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश —उम्मेद अस्पताल में आईवीआईज

Rajasthan