Skip to content
हिन्दी
BREAKING

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, सिरोही जिले की पांच तहसीलें गंभीर सूखाग्रस्त घोषित  - सिरोही जिले की आबूरोड, देलदर, पिण्डवाड़ा, रेवदर एवं सिरोही तहसीलों में कृषि आदान-अनुदान वितरण एवं राहत गतिविधियां होंगी संचालित

Updated:

जयपुर, 23 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण और आर्थिक संबल के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने खरीफ फसल संवत् 2083 (वर्ष 2026) में सूखे से प्रभावित सिरोही जिले की पांच तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग द्वारा ग्राउंड ट्रूथिंग करवाए जाने पर सिरोही जिले की पांच तहसीलें आबूरोड, देलदर, पिण्डवाड़ा, रेवदर एवं सिरोही गंभीर सूखाग्रस्त श्रेणी में पाई गईं। अधिसूचना जारी होने के पश्चा

जयपुर, 23 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण और आर्थिक संबल के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने खरीफ फसल संवत् 2083 (वर्ष 2026) में सूखे से प्रभावित सिरोही जिले की पांच तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्व विभाग द्वारा ग्राउंड ट्रूथिंग करवाए जाने पर सिरोही जिले की पांच तहसीलें आबूरोड, देलदर, पिण्डवाड़ा, रेवदर एवं सिरोही गंभीर सूखाग्रस्त श्रेणी में पाई गईं। अधिसूचना जारी होने के पश्चात इन अभावग्रस्त तहसीलों में एसडीआरएफ के मानदंडों के अनुसार कृषि आदान-अनुदान वितरण एवं अन्य राहत गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में मानसून सत्र में औसत वार्षिक वर्षा से लगभग 20 प्रतिशत कम होने के कारण पूर्व में कुल 15 जिलों की 87 तहसीलों को भी सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है। इन तहसीलों में से 73 तहसील गंभीर सूखाग्रस्त श्रेणी एवं 14 तहसील मध्यम सूखाग्रस्त श्रेणी में शामिल हैं। --------

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 23 नवम्बर 2026, 08:45 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 'नशा मुक्त राजस्थान' का संकल्प हो रहा तेजी से साकार —वर्ष 2024 से अक्टूबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 18 हजार 497 प्रकरण दर्ज, 27 हजार 473 गिरफ्तार —मादक पदार्थों की तस्करी पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2 हजार 445 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त —अवैध नशे

Rajasthan