Skip to content
हिन्दी
BREAKING

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नेशनल लाइवस्टॉक मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित

Updated:

जयपुर, 23 नवम्बर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में पशुपालन विभाग की केन्द्र प्रवर्तित योजना राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजना के विभिन्न घटकों, वित्तीय प्रगति, पशुपालन उद्यमिता विकास कार्यक्रम, बकरी सीमेन प्रयोगशाला की स्थापना, पशुपालक प्रशिक्षण, चारा बीज उत्पादन तथा अनुसंधान परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के माध्यम स

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नेशनल लाइवस्टॉक मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित

जयपुर, 23 नवम्बर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में पशुपालन विभाग की केन्द्र प्रवर्तित योजना राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजना के विभिन्न घटकों, वित्तीय प्रगति, पशुपालन उद्यमिता विकास कार्यक्रम, बकरी सीमेन प्रयोगशाला की स्थापना, पशुपालक प्रशिक्षण, चारा बीज उत्पादन तथा अनुसंधान परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए पशुपालकों को अधिकाधिक लाभान्वित किया जाए ता​कि पशुपालन क्षेत्र में रोजगार, उद्यमिता एवं उत्पादन वृद्धि को प्रोत्साहन मिले।

बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन का उद्देश्य पशुधन एवं कुक्कुट क्षेत्र में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, नस्ल सुधार, गुणवत्तापूर्ण चारा एवं चारा बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अनुसंधान, नवाचार एवं पशुधन बीमा को बढ़ावा देना है।

पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री विकास सीतारामजी भाले ने बताया कि योजना के अंतर्गत बकरी, भेड़, सूकर एवं कुक्कुट पालन के साथ-साथ चारा उद्यमों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होने के साथ पशुधन उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा। ——— आकाश/ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 23 नवम्बर 2026, 08:13 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, सिरोही जिले की पांच तहसीलें गंभीर सूखाग्रस्त घोषित  - सिरोही जिले की आबूरोड, देलदर, पिण्डवाड़ा, रेवदर एवं सिरोही तहसीलों में कृषि आदान-अनुदान वितरण एवं राहत गतिविधियां होंगी संचालित

Rajasthan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 'नशा मुक्त राजस्थान' का संकल्प हो रहा तेजी से साकार —वर्ष 2024 से अक्टूबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 18 हजार 497 प्रकरण दर्ज, 27 हजार 473 गिरफ्तार —मादक पदार्थों की तस्करी पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2 हजार 445 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त —अवैध नशे

Rajasthan