Skip to content
हिन्दी
BREAKING

केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘साइबर दोस्त’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

Updated:

केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘साइबर दोस्त’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया साइबर सुरक्षा का संदेश बूंदी, 12 नवंबर। केन्द्रीय विद्यालय बूंदी के विद्यार्थियों द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ‘साइबर दोस्त’ विषय पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।  विद्यार्थियों ने अपने सशक्त अभिनय एवं संवादों के माध्यम से आमजन को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, संदिग्ध फिशिंग लिंक, ओटीपी (OTP) एवं पासवर्ड की गोपनीयता तथा साइबर जागरूकता जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर

केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘साइबर दोस्त’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘साइबर दोस्त’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

बूंदी, 12 नवंबर। केन्द्रीय विद्यालय बूंदी के विद्यार्थियों द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ‘साइबर दोस्त’ विषय पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

विद्यार्थियों ने अपने सशक्त अभिनय एवं संवादों के माध्यम से आमजन को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, संदिग्ध फिशिंग लिंक, ओटीपी (OTP) एवं पासवर्ड की गोपनीयता तथा साइबर जागरूकता जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संदेश दिया। इस दौरान जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रयास, आत्मविश्वास और समाज में साइबर जागरूकता फैलाने की इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका शिल्पा दहिया एवं गजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करते हुए इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह प्रस्तुति विद्यार्थियों एवं नागरिकों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाने तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर एचडी सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव मौजूद रहे।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 12 नवम्बर 2026, 06:47 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

'दीवाली खुशियों वाली' प्रतियोगिताओं में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 19 नवंबर तक मिलेगा मौका, पार्षदों एवं नागरिकों की मांग पर जयपुर नगर निगम का निर्णय; अब सभी श्रेणियों में दिवाली के दौरान की गई सजावट की गैलरी में सुरक्षित तस्वीरें भी कर सकेंगे अपलोड

Rajasthan
लोकतंत्र के महापर्व को सुचारू व शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध, मतदाताओं की सुविधा सर्वोपरि, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं में कोई कमी स्वीकार्य नहीं : सुराणा 
 जिला निर्

लोकतंत्र के महापर्व को सुचारू व शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध, मतदाताओं की सुविधा सर्वोपरि, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं में कोई कमी स्वीकार्य नहीं : सुराणा जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा एवं पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने तारानगर उपखंड क्षेत्र के राजपुरा, सात्यूं, चंगोई, धीरवा

Rajasthan
मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें: सुराणा 
 जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने

मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें: सुराणा जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने चूरू उपखंड क्षेत्र के सिरसला, घंटेल व पिथिसर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Rajasthan