Skip to content
हिन्दी
BREAKING

'दीवाली खुशियों वाली' प्रतियोगिताओं में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 19 नवंबर तक मिलेगा मौका, पार्षदों एवं नागरिकों की मांग पर जयपुर नगर निगम का निर्णय; अब सभी श्रेणियों में दिवाली के दौरान की गई सजावट की गैलरी में सुरक्षित तस्वीरें भी कर सकेंगे अपलोड

Updated:

जयपुर, 12 नवम्बर। जयपुर नगर निगम द्वारा दीपावली के अवसर पर आयोजित ‘दीवाली खुशियों वाली’ प्रतियोगिताओं को लेकर शहरवासियों, व्यापारियों, संस्थागत प्रतिष्ठानों एवं वार्ड पार्षदों में मिल रहे उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पार्षदों एवं आवेदकों की मांग पर अब प्रतियोगिताओं में प्रविष्टियां 19 नवंबर 2026, गुरुवार तक स्वीकार की जाएंगी। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अब सभी सातों श्रेणियों में दीपावली के दौरान की गई सजावट की मोबाइल गैलरी मे

जयपुर, 12 नवम्बर। जयपुर नगर निगम द्वारा दीपावली के अवसर पर आयोजित ‘दीवाली खुशियों वाली’ प्रतियोगिताओं को लेकर शहरवासियों, व्यापारियों, संस्थागत प्रतिष्ठानों एवं वार्ड पार्षदों में मिल रहे उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पार्षदों एवं आवेदकों की मांग पर अब प्रतियोगिताओं में प्रविष्टियां 19 नवंबर 2026, गुरुवार तक स्वीकार की जाएंगी।

प्रतिभागियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अब सभी सातों श्रेणियों में दीपावली के दौरान की गई सजावट की मोबाइल गैलरी में पहले से सुरक्षित तस्वीरें भी अपलोड की जा सकेंगी। यानी जिन नागरिकों, व्यापारियों एवं संस्थानों ने दीपावली के अवसर पर अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यालय या बाजार को सजाया था और उसकी तस्वीरें अपने मोबाइल में सुरक्षित रखी हैं, वे भी अब उन तस्वीरों के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। इसके लिए दोबारा सजावट करने या नई तस्वीरें लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि जयपुर नगर निगम द्वारा इस आयोजन के अंतर्गत सात श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें वार्ड स्तरीय प्रतियोगिता, आवासीय क्षेत्रों में पारंपरिक एवं आधुनिक सजावट, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, संस्थागत प्रतिष्ठान तथा परकोटा (हेरिटेज) एवं ग्रेटर क्षेत्र के बाजार शामिल हैं।

विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार— वार्ड स्तरीय प्रतियोगिताः वार्ड पार्षदों को अपने वार्ड की स्वच्छता, नवाचार एवं विशेष पहलों से संबंधित 50 सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें प्रस्तुत करनी होंगी। विजेता वार्डों को अतिरिक्त विकास कार्यों के रूप में पुरस्कार दिए जाएंगे।

प्रथम पुरस्कार - ₹51 लाख के अतिरिक्त विकास कार्य। द्वितीय पुरस्कार - ₹31 लाख के अतिरिक्त विकास कार्य। तृतीय पुरस्कार - ₹21 लाख के अतिरिक्त विकास कार्य। चतुर्थ से दसवां स्थान - प्रत्येक वार्ड को ₹11 लाख के अतिरिक्त विकास कार्य।

आवासीय क्षेत्र - पारंपरिक एवं आधुनिक सजावटः दोनों श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

— इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन (EV), LED टीवी, स्मार्टफोन

व्यावसायिक एवं संस्थागत प्रतिष्ठान तथा बाजार क्षेत्रः उत्कृष्ट सजावट एवं सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को प्रशंसा स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें परकोटा (हेरिटेज) एवं ग्रेटर क्षेत्र के बाजार भी शामिल हैं।

आवेदन की प्रक्रिया— प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी  jaipurdiwali.com⁠ पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर संबंधित श्रेणी का चयन कर सकते हैं। इसके बाद दीपावली के दौरान की गई सजावट की तस्वीरें सीधे मोबाइल गैलरी से अपलोड कर सकते हैं। निर्णायक मंडल द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया जाएगा तथा विजेताओं को माननीय महापौर द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2026 है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जयपुर नगर निगम ने सभी नागरिकों, व्यापारियों, संस्थागत प्रतिष्ठानों एवं वार्ड पार्षदों से अपील की है कि बढ़ाई गई अवधि का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लें। दीपावली के दौरान अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं बाजारों में की गई सुंदर सजावट की तस्वीरें साझा कर इस सामूहिक उत्सव का हिस्सा बनें और गुलाबी नगरी की खूबसूरती को एक नई पहचान दें।  ————— धर्मिता/रवीन्द्र

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 12 नवम्बर 2026, 06:52 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

लोकतंत्र के महापर्व को सुचारू व शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध, मतदाताओं की सुविधा सर्वोपरि, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं में कोई कमी स्वीकार्य नहीं : सुराणा 
 जिला निर्

लोकतंत्र के महापर्व को सुचारू व शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध, मतदाताओं की सुविधा सर्वोपरि, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं में कोई कमी स्वीकार्य नहीं : सुराणा जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा एवं पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने तारानगर उपखंड क्षेत्र के राजपुरा, सात्यूं, चंगोई, धीरवा

Rajasthan