Skip to content
हिन्दी
BREAKING

कांग्रेस ने कालाडेरा-चौमूं के 27 वार्डों में खोले पत्ते, नए चेहरों पर भी भरोसा

चौमूं के 17 और कालाडेरा के 10 वार्डों में प्रत्याशी घोषित, डोटासरा की मंजूरी के बाद जारी हुई पहली सूची

Updated:

जयपुर। राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज करते हुए चौमूं नगर परिषद और कालाडेरा नगर पालिका के 27 वार्डों के लिए पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश…

कांग्रेस ने कालाडेरा-चौमूं के 27 वार्डों में खोले पत्ते, नए चेहरों पर भी भरोसा

जयपुर। राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज करते हुए चौमूं नगर परिषद और कालाडेरा नगर पालिका के 27 वार्डों के लिए पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मंजूरी के बाद जयपुर देहात पूर्व एवं पश्चिम के प्रभारी आरसी चौधरी ने अधिकृत प्रत्याशियों को पार्टी चुनाव चिह्न आवंटित करने के आदेश जारी किए। कांग्रेस ने चौमूं के 17 और कालाडेरा के 10 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं।

खास बात यह है कि पार्टी की सूची में अनुभवी चेहरों के साथ नए लोगों को भी मौका दिया गया है। कांग्रेस ने सामान्य वर्ग के साथ ओबीसी, एससी, एसटी और महिला आरक्षित वार्डों में भी सामाजिक और स्थानीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है।

चौमूं में इन चेहरों पर जताया भरोसा-चौमूं नगर परिषद के वार्ड 3 से श्रवण कुमार सैनी, वार्ड 4 से शैलेन्द्र चौधरी, वार्ड 6 से अन्नु यादव, वार्ड 7 से धन्नालाल मीणा, वार्ड 8 से प्रभुदेवी शर्मा, वार्ड 11 से हनुमान सहाय चौधरी और वार्ड 14 से अर्जुन लाल सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसी तरह वार्ड 15 से कमल सिंह यादव, वार्ड 17 से राकेश, वार्ड 24 से विष्णु कुमार सैनी, वार्ड 32 से रामनरेश पुरोहित, वार्ड 35 से रामावतार स्वामी, वार्ड 40 से अशोक कुमार, वार्ड 41 से राधिका सैनी, वार्ड 42 से कौशल्या देवी, वार्ड 43 से सायरमल माली और वार्ड 44 से महेश कुमार यादव को मैदान में उतारा गया है।

कालाडेरा में भी 10 प्रत्याशियों की घोषणा-कालाडेरा नगर पालिका में कांग्रेस ने वार्ड 1 से लोकेश कुमार कुमावत, वार्ड 2 से बबीता कुमावत, वार्ड 6 से मुकेश टोडावता, वार्ड 7 से आकाश चौधरी, वार्ड 8 से सत्यनारायण प्रजापत, वार्ड 10 से लल्लूराम सैनी को टिकट दिया है।

वहीं वार्ड 13 से सरिता शर्मा, वार्ड 16 से पिंकी सोनी, वार्ड 17 से गुड्डन देशमा और वार्ड 18 से श्वेता भाला कांग्रेस प्रत्याशी होंगी।

नए चेहरों को मौका देकर साधे स्थानीय समीकरण-

कांग्रेस की पहली सूची को सिर्फ टिकट वितरण नहीं, बल्कि स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक समीकरण साधने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। पार्टी ने कई वार्डों में नए चेहरों को मैदान में उतारकर स्थानीय स्तर पर नई टीम तैयार करने का संकेत दिया है।

महिला आरक्षित वार्डों में भी पार्टी ने महिला प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी आरक्षित वार्डों में संबंधित वर्गों के उम्मीदवारों को मौका देकर कांग्रेस ने आरक्षण के साथ-साथ सामाजिक प्रतिनिधित्व का संतुलन बनाने की कोशिश की है।

Source: NSI MEDIA

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News