जयपुर में पंचायतीराज आम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों और संग्रहण केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक और पुलिस अधीक्षक (जयपुर ग्रामीण) हनुमान प्रसाद मीना ने पंचायत समिति जमवारामगढ़ और आंधी में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत साईपुरा के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं के निर्देश
निरीक्षण के बाद उपखंड अधिकारी कार्यालय जमवारामगढ़ में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदान दलों के प्रशिक्षण, रवानगी, मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई।
