बीकानेर में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 20 नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में चार चरणों में जिला परिषद के 41 और 15 पंचायत समितियों के 263 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान हुए थे।
मतगणना की व्यवस्थाएं
मतगणना 15 कक्षों में कुल 171 टेबलों पर आयोजित की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक और दो गणना सहायक सहित तीन कार्मिक रहेंगे। लगभग 600 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
