विश्व प्रसिद्ध श्री पुष्कर मेले 2026 का शुभारंभ 17 नवम्बर को पारंपरिक ध्वजारोहण के साथ हुआ। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने मेला मैदान में विधिवत ध्वजारोहण किया।

मेले के दौरान होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

शुभारंभ समारोह में परम्परागत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नगाड़ा वादक श्री नाथूलाल सोलंकी एवं उनके दल ने नगाड़ों का वादन किया। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने भी ताल मिलाकर नगाड़ा वादन किया।

  • मेला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं की भी शुरुआत हुई।
  • स्थानीय एवं विदेशी टीमों के मध्य फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।

स्रोत: Times of Rajasthan