चूरू। पंचायती राज चुनावों की मतगणना को लेकर चूरू जिले में सबसे ज्यादा चर्चा जिला परिषद की कुछ हॉट सीटों को लेकर है। इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। खास तौर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के बेटे और बहू के चुनावी मुकाबलों पर राजनीतिक हलकों की निगाहें टिकी हैं।
वार्ड 23 : राजेन्द्र राठौड़ की बहू बनाम आशा स्वामी
जिला परिषद का वार्ड संख्या 23 सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल है। यहां भाजपा की ओर से पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की बहू कनिका सिंह चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस ने आशा स्वामी को प्रत्याशी बनाया है। इस मुकाबले को दोनों प्रमुख दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है।
