फलौदी में 20 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों की मतगणना होगी। मतगणना प्रातः 8 बजे से जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय महाविद्यालय में शुरू होगी।
मतगणना के लिए कक्ष निर्धारित
जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के लिए 9 कक्ष निर्धारित किए हैं। पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए भी अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं।
- कक्ष संख्या 6 में बाप क्षेत्र के वार्ड नंबर 1,2,3,21,22,23 के कुल 121 बूथ के लिए 12 टेबल,11 चरण निर्धारित किए हैं।
- कक्ष संख्या 21 में फलौदी क्षेत्र के वार्ड नंबर 2,4,10,11,21,22 के कुल 83 बूथ के लिए 12 टेबल,8 चरण निर्धारित किए हैं।
- कक्ष संख्या 34 में घंटियाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 11,19,20,21,23 के कुल 99 बूथ के लिए 12 टेबल,9 चरण निर्धारित किए हैं।
- कक्ष संख्या 19 में लोहावट क्षेत्र के वार्ड नंबर 5,9,10,11,12,13 के कुल 90 बूथ के लिए 12 टेबल,9 चरण निर्धारित किए हैं।
- कक्ष संख्या 17 में पीलवा क्षेत्र के वार्ड नंबर 5,8,13 के कुल 57 बूथ के लिए 8 टेबल,8 चरण निर्धारित किए हैं।
- कक्ष संख्या 31 में सेतरावा क्षेत्र के वार्ड नंबर 6,7 के कुल 50 बूथ के लिए 8 टेबल,7 चरण निर्धारित किए हैं।
- कक्ष संख्या 9 में देचू क्षेत्र के वार्ड नंबर 4,5,7,9 के कुल 49 बूथ के लिए 8 टेबल,7 चरण निर्धारित किए हैं।
- कक्ष संख्या 15 में बापिणी क्षेत्र के वार्ड नंबर 14,15,16 के कुल 69 बूथ के लिए 8 टेबल,10 चरण निर्धारित किए हैं।
- कक्ष संख्या 36 में आऊ क्षेत्र के वार्ड नंबर 17,18 के कुल 55 बूथ के लिए 10 टेबल,6 चरण निर्धारित किए हैं।
स्रोत: Times of Rajasthan
