जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज चुनावों की मतगणना को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। शुक्रवार को मतगणना के साथ ही साफ हो जाएगा कि किस प्रत्याशी को जनता का समर्थन मिला और किसे हार का सामना करना पड़ा। किसी के राजनीतिक कद में इजाफा होगा तो किसी को चुनावी नतीजों से झटका लग सकता है।

प्रदेश में चार चरणों में संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों के बाद अब सभी की निगाहें परिणामों पर टिकी हैं। गांवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक चुनावी चर्चाओं का दौर जारी है। प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान के आंकड़ों और बूथवार समीकरणों का आकलन कर जीत-हार का हिसाब लगाने में जुटे हैं।

कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

