मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

नेताओं की बढ़ी धड़कनें, कल कोई होगा फेल, तो कोई पास

राजस्थान में पंचायत राज चुनावों के परिणाम कल होंगे घोषित

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

जयपुर । राजस्थान में पंचायती राज चुनावों की मतगणना को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की धड़कनें भी…

शेयर करें
नेताओं  की बढ़ी धड़कनें, कल कोई होगा फेल, तो कोई पास
Bhajanlal Sharma,CM

मुख्य बातें

  1. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के भाग्य का होगा फैसला
  2. सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
  3. 25 और 27 नवंबर को होगा अगला सियासी फैसला

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज चुनावों की मतगणना को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। शुक्रवार को मतगणना के साथ ही साफ हो जाएगा कि किस प्रत्याशी को जनता का समर्थन मिला और किसे हार का सामना करना पड़ा। किसी के राजनीतिक कद में इजाफा होगा तो किसी को चुनावी नतीजों से झटका लग सकता है।

प्रदेश में चार चरणों में संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों के बाद अब सभी की निगाहें परिणामों पर टिकी हैं। गांवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक चुनावी चर्चाओं का दौर जारी है। प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान के आंकड़ों और बूथवार समीकरणों का आकलन कर जीत-हार का हिसाब लगाने में जुटे हैं।

कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

इन चुनावों में प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। जिला परिषद और पंचायत समिति क्षेत्रों में प्रत्याशियों की जीत-हार को राजनीतिक दलों के स्थानीय प्रभाव से जोड़कर देखा जा रहा है। जिन नेताओं ने अपने समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया, उनके लिए भी परिणाम राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होंगे। चुनाव परिणामों के बाद संगठन के भीतर भी जीत और हार की समीक्षा शुरू होगी।

सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालयों पर मतगणना शुरू होगी। पहले पंचायत समिति सदस्यों और उसके बाद जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना की जाएगी। हालांकि कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर जिलों में मतगणना की तारीख बदलकर 17 दिसंबर कर दी गई है।

25 और 27 नवंबर को होगा अगला सियासी फैसला

मतगणना के बाद जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। 25 नवंबर को जिला प्रमुख और 27 नवंबर को पंचायत समिति प्रधान का चुनाव निर्धारित है। ऐसे में शुक्रवार के परिणाम आगामी राजनीतिक समीकरणों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राजस्थान निर्वाचन आयोग कार्यक्रम

अब इंतजार शुक्रवार का है। किसी के लिए यह दिन राजनीतिक सफलता की नई शुरुआत लेकर आएगा तो किसी के लिए आत्ममंथन का अवसर बनेगा। चुनावी मैदान में किसका सिक्का चला और किसकी रणनीति काम नहीं आई, इसका फैसला मतगणना के साथ हो जाएगा।

स्रोत: NSI MEDIA

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें