मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

सियोल घोषणापत्र पर राजस्थान के मुख्य सचिव ने हस्ताक्षर किए

अपडेट:

सियोल घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करते हुए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बेहतर जनजीवन के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

शेयर करें
श्री विक्रामान्यास ने सेउल स्थानक्यर्त्र पर हस्ताक्शर किया है
— Times of Rajasthan

सियोल घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करते हुए राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बेहतर जनजीवन के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

आईआईएएस अध्यक्ष के रूप में श्री वी. श्रीनिवास ने सियोल में आयोजित आईआईएएस 2026 सम्मेलन के दौरान सियोल घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।

मुख्य सचिव ने रखी पांच प्राथमिकताओं पर जोर

घोषणापत्र की पांच प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि आर्थिक विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सरकार की सक्रिय भूमिका के साथ उद्योग जगत, शैक्षणिक संस्थानों, नागरिक समाज और स्थानीय समुदायों के बीच सहयोग जरूरी है।

  • श्री वी. श्रीनिवास ने सामाजिक नवाचार पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक समस्याओं के सफल समाधानों की पहचान कर उन्हें व्यापक स्तर पर अपनाने की जरूरत है।
  • उन्होंने कहा कि कानूनी, संस्थागत और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार से इस प्रक्रिया को गति दी जा सकती है।

श्री वी. श्रीनिवास ने संयुक्त अध्ययन, नीतिगत संवाद और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान एवं अनुभवों के आदान-प्रदान के जरिए शोध को प्रशासनिक कामकाज से जोड़ने पर बल दिया।

भागीदार संस्थाएं इन सिद्धांतों को व्यावहारिक सहयोग में बदलने और अपनी प्रगति साझा करने का प्रयास करेंगी।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें